![]() |
Upcoming Bollywood Movies List 2025: जनवरी से दिसंबर तक 2025 में यह मुख्य फिल्में करेंगी आपका मनोरंजन |
Upcoming Bollywood Movies List 2025: साल 2025 आप सभी सिनेमा लवर्स के लिए बहुत एंटरटेनिंग होने वाला है। अगले साल बॉलीवुड की कई बड़े बजट की एक्शन और कॉमेडी फिल्में रिलीज होने वाली है जिन्हें देखने के लिए आप सभी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आज हम आपके साथ ऐसी ही कुछ मुख्य फिल्मों की लिस्ट शेयर करने वाले हैं जो इस साल जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक रिलीज होने वाली है।
Upcoming Bollywood Movies List 2025
साल 2025 बहुत एंटरटेनिंग होने वाला है इस साल कई मनोरंजक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान और सलमान खान सहित कई बड़े-बड़े अभिनेताओं की फिल्में इस साल रिलीज होंगी। इस साल जनवरी माह से दिसंबर माह के बीच कई मुख्य फिल्में रिलीज होने वाली है इनमें से कुछ फिल्मों का इंतजार कई दर्शक पहले से ही कर रहे हैं। नीचे साल 2025 की ऐसी ही कुछ मुख्य फिल्मों की जानकारी दी गई है।
1. Fateh
![]() |
Fateh (2025) |
'सोनू सूद' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' अगले साल 10 जनवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ शिव ज्योति राजपूत, नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नाडीज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है।
2. Lahore 1947
![]() |
Lahore 1947 (2025) |
'राजकुमार संतोषी' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' अगले साल 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सन्नी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर अभी तक लॉन्च नही हुआ है।
3. Sky Force
![]() |
Sky Force (2025) |
'संदीप केवलानी' के निर्देशन में बनने जा रही मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'स्काई फोर्स' अगले साल 24 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान, निम्रत कौर, कृति सनोन, अनुपम खेर और वीर पहारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जो पहले 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी रिलीज डेट पोस्पोंड हो गई थी। अब यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
4. Deva
![]() |
Deva (2025) |
'रोशन एंड्र्यूज' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' अगले साल 14 फरवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर को एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जा सकता है जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
5. Raid 2
![]() |
Raid 2 (2025) |
'राज कुमार गुप्ता' के निर्देशन में बनने जा रही क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' अगले साल 21 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर, इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह रेड फिल्म की अगली कड़ी है जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
6. Sikandar
![]() |
Sikandar (2025) |
'ए. आर. मुरुगडोस' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' अगले साल 1 अप्रैल 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान, सन्नी देओल, रश्मिका मंदना, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी के साथ अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
7. Jolly LLB 3
![]() |
Jolly LLB 3 (2025) |
'सुभाष कपूर' के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' अगले साल 10 अप्रैल 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म जॉली एलएलबी की तीसरी कड़ी है जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
8. Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
![]() |
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari (2025) |
'शशांक खैतान' के निर्देशन में बनने जा रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अगले साल 18 अप्रैल 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सरफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसे दुल्हनियां थ्री का नाम भी दिया जा रहा है।
9. De De Pyaar De 2
![]() |
De De Pyaar De 2 (2025) |
'अंशुल शर्मा' के निर्देशन में बनने जा रही कॉमेडी रोमांस फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' अगले साल 1 मई 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह साल 2019 में आई फिल्म दे दे प्यार दे फिल्म की अगली कड़ी है जिसका टीजर अभी तक लॉन्च नही किया गया है।
10. Housefull 5
![]() |
Housefull 5 (2025) |
'तरुण मनसुखानी' के निर्देशन में बनने जा रही भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल की अगली कड़ी 'हाउसफुल 5' फिल्म अगले साल 6 जून 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, फरदीन खान टाइगर श्रॉफ और चंकी पांडे के साथ अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म दिवाली के शुभ अवसर पर भी रिलीज हो सकती है।
11. War 2
![]() |
War 2 (2025) |
'अयान मुखर्जी' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' अगले साल 15 अगस्त 2025 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में रितिक रोशन, एनटीआर, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 2019 में आई फिल्म वॉर की सीक्वल है।
12. The Delhi Files
![]() |
The Delhi Files (2025) |
'विवेक अग्निहोत्री' के निर्देशन में बनने जा रही मोस्ट अवेटेड ड्रामा हिस्ट्री फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' अगले साल 15 अगस्त 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पुनीत इस्सार, गोविंद नामदेव, बब्बू मान और पल्लवी जोशी के साथ अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी जिसका पहला भाग द बंगाल चैप्टर अगले साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।
13. Thama
![]() |
Thama (2025) |
'आदित्य सर्पोत्दर' के निर्देशन में बनने जा रही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' अगले साल 17 अक्टूबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिक मंदना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
14. Alpha
![]() |
Alpha (2025) |
'शिव रवेल' के निर्देशन में बनने जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' अगले साल 25 दिसंबर 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह यश राज फिल्म्स की अगली स्पाई यूनिवर्स फिल्म है जिसे पहली बार एक महिला(आलिया भट्ट) लीड करेंगी।
यह साल 2025 में आने वाली कुछ मुख्य फिल्मों की लिस्ट है जिसके रिलीज डेट आगे पीछे हो सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो हमें कॉमेंट में जरूर बताएं।
यह भी पढ़ें