बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म | Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म | Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie
बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म | Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie

फिल्मों पर अत्यधिक पैसे खर्च करने की रेस में अब बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। साउथ इंडस्ट्री के बढ़ते दबदबा को देख अब बॉलीवुड भी उनकी नकल कर रहा है। भारत में बनने वाली सबसे महंगी फिल्मों में साउथ की दो फिल्में ऐसी हैं जिनका रिकॉर्ड अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं तोड़ पाई है। सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में साउथ की '2.0(तमिल)' और 'आर. आर. आर.' टॉप पर शुमार हैं। बात करें Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie की तो 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है। साउथ की '2.0(तमिल)' और 'आर. आर. आर.' के बाद यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में तीसरे स्थान पर है।



बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म | Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie

बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' है। इस फिल्म पर लगभग 335 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। इस फिल्म के बाद रिबेल स्टार प्रभाष की दो फिल्में राधेश्याम और साहो का नंबर आता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ Bollywood Ki Sabse Mahangi Movie के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर डायरेक्टरों ने खुलकर पैसा खर्च किया हालांकि इनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप साबित हुई। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको इन फिल्मों की ओर ले चलते हैं।


1. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs Of Hindostan)

फिलिप मीडोज टेलर द्वारा लिखित उपन्यास 'कंफेशन ऑफ द ठग्‍स' पर आधारित ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म का निर्देशन 'विजय कृष्ण आचार्य' ने किया है। यह फिल्म 08 नवंबर 2018 को रिलीज हुई थी जिसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में थे। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म है जिसपर लगभग 305 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। हालांकि यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर कुल 220 करोड़ रूपए ही कमा पाई थी।

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs Of Hindostan)
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs Of Hindostan)




2. राधे श्याम (Radhe Shyam)

'राधा कृष्ण कुमार' द्वारा निर्देशित 'राधेश्याम' फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रिबेल स्टार प्रभाष और पूजा हेगड़े मुख्य किरदार में थे। यह एक रोमांटिक, एक्शन फिल्म है जिसे हिंदी और तेलुगु भाषा में एक ही समय पर शूट किया गया था। यह 2022 की सबसे महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। हालांकि सबसे ज्यादा कमाई करने पर भी यह फ्लॉप साबित हुई और इस फिल्म पर जहां 300 करोड़ रूपए खर्च किए गए थे वहीं यह फिल्म सिर्फ लगभग 214 करोड़ रुपए ही कमा सकी।

राधे श्याम (Radhe Shyam)
राधे श्याम (Radhe Shyam)




3. साहो (Saaho)

'सुजीत रेड्डी' द्वारा निर्देशित 'साहो' फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें रिबेल स्टार प्रभाष और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का बजट लगभग 301 करोड़ रुपए था जबकि इस फिल्म ने लगभग 504 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म हिट हुई थी और यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म में तीसरे नंबर पर है। वहीं साल 2019 की यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

साहो (Saaho)
साहो (Saaho)




4. 83

'कबीर खान' द्वारा निर्देशित '83' फिल्म 26 नवंबर 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी पूर्व क्रिकेटर 'कपिल देव' की 1983 में अपने कप्तानी के दम पर वर्ल्ड कप में दिलाई जीत पर आधारित थी। इस फिल्म का बजट लगभग 270 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। इसी के साथ यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक फिल्म बनी। जबकि इस फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 109 करोड़ रुपए का ही हो सका और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

83
83




5. पद्मावत (Padmaavat)

भंसाली प्रोडक्शन में बनी 'पद्मावत' फिल्म का निर्देशन 'संजय लीला भंसाली' ने किया था। यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी जिसका बजट लगभग 215 करोड़ रुपए का था। इस फिल्म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने लगभग 585 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।

पद्मावत (Padmaavat)
पद्मावत (Padmaavat)




6. टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)

22 दिसंबर 2017, को रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का निर्देशन 'अली अब्बास जफर' ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म में से एक है जिसका बजट लगभग 210 करोड़ रुपए का था जबकि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 565 करोड़ रुपए का था। यह एक सुपरहिट फिल्मों में से एक है जिसमें सलमान खान एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।

टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)
टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)




7. जीरो (Zero)

'आनन्द राय' के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए का है जबकि फिल्म ने कुल 182 करोड़ रुपए कमाए थे। यह शाहरुख खान की एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

जीरो (Zero)
जीरो (Zero)




8. प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo)

'प्रेम रतन धन पायो', बॉलीवुड की एक रोमांटिक, एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन 'सूरज बड़जात्या' ने किया था। यह फिल्म 12 नवंबर 2015 को रिलीज हुई थी जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है जिसका बजट 80 करोड़ रुपए था जबकि फिल्म ने 432 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo)
प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo)




9. धूम 3 (Dhoom 3)

'विजय कृष्ण आचार्य' द्वारा निर्देशित 'धूम 3' फिल्म 20 दिसंबर 2013 को रिलीज हुई थी। जिसमें आमिर खान, अभिषेक बच्चन और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह उस समय की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी जिसका बजट लगभग 175 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने कुल 556 करोड़ रुपए कमाए थे जो वर्ष 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई थी।

धूम 3 (Dhoom 3)
धूम 3 (Dhoom 3)




10. दिलवाले (Dilwale)

'दिलवाले', बॉलीवुड की एक रोमांटिक, एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन 'रोहित शेट्टी' ने किया था। यह फिल्म 18 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान, वरुण धवन, कृति सैनॉन और काजोल देवगन मुख्य भूमिका में थे। यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी जिसपर लगभग 165 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। वहीं फिल्म सुपरहिट रही थी जिसने 376 करोड़ रुपए कमाए थे।

दिलवाले (Dilwale)
दिलवाले (Dilwale)



यह भी पढ़ें:



यह बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट थी जिसमें हमने कुछ ऐसी फिल्में देखी जिनपर डायरेक्टरों ने खर्चा तो खूब किया पर वह दर्शकों को इंप्रेस करने में असफल रही। बता दें कि भारतीय फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर साउथ की फिल्में शुमार हैं। जिनपर इन बॉलीवुड की फिल्मों से ज्यादा पैसा खर्च किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post