Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby: विक्रांत और शीतल के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। विक्रांत और शीतल ने साल 2022 में शादी की थी जिसके बाद 2023 में शीतल ने गर्भवती होने की खुशखबरी को सभी फैंस को सुनाई थी।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby
Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby: विक्रांत और शीतल के घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby: 'विक्रांत मैसी' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीजों में काम किया है। वहीं 'शीतल ठाकुर' भी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो कई लोकप्रिय फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं हैं। दोनों कलाकारों ने पहली बार 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने 2019 में एक-दूसरे से इंगेजमेंट की थी जिसके बाद दोनों कलाकारों ने साल 2022 में शादी कर दी। आज दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपने पुत्र होने की खुशखबरी सांझा की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके साथी कलाकार और फैंस ने उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं। बेटे के जन्म पर दोनों कपल और परिवार वाले खुशियां मना रहे हैं।



Vikrant Massey And Sheetal Thakur Relationship

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर दोनों ही बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार हैं। दोनों कलाकार पहली बार 2015 में एक पार्टी के दौरान मिले थे। जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। करीब 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने साल 2019 में इंगेजमेंट कर दी थी। उसके बाद उन्होंने साल 2022 में शादी करने का फैसला कर लिया। शादी के एक साल बाद शीतल प्रेग्नेंट हो गई थी आज उनके घर में एक बेटे ने जन्म लिया है जिसकी खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों ही कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है। जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी दिए गए थे।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby
Vikrant Massey and Sheetal Thakur Wedding Photo



Vikrant Massey Career

विक्रांत मैसी का जन्म मुंबई में 03 अप्रैल 1987 को हुआ था। उन्होंने आर. डी. नेशनल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद टीवी पर कदम रखा था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत टीवी धारावाहिक 'बालिका वधू' से की थी। इस टीवी धारावाहिक से उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसके बाद विक्रांत को रणवीर सिंह की फिल्म 'लूटेरा' में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म को करने के बाद विक्रांत को 'अ डेथ इन द गंज' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। उनकी सबसे नई फिल्म '12वीं फेल' थी जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस फिल्म को अब तक कई पुरस्कार दिए जा चूके हैं। इस फिल्म के बाद से ही लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। आज वह बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता बन चुके हैं और हर जगह उनके काम की तारीफें हो रही है।

Vikrant Massey And Sheetal Thakur Baby
Vikrant Massey, 12th Fail


यह भी पढ़ें:

1 Comments

Previous Post Next Post