Mithun Chakraborty Hospitalised: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हुए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य है।

Mithun Chakraborty Hospitalised: सीने में दर्द की शिकायत के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती हुए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

Mithun Chakraborty Hospitalised: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता 'मिथुन चक्रवर्ती' को शनिवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथुन चक्रवर्ती ने परिवार से सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें जल्द कोलकाता के 'अपोलो अस्पताल' में भर्ती करवाया गया था। कोलकाता के अपोलो अस्पताल में इलाज के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। खबरों की माने तो उन्हें दिमाग संबंधित आघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें अपने हेड की MRI(Magnetic Resonance Imaging) भी करवानी पड़ी। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती के परिवार ने इस मामले में अब तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है अस्पताल की ओर से बताया जा रहा है कि अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।



पद्म भूषण 2024 से सम्मानित हुए थे मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मिथुन चक्रवर्ती ने पद्म भूषण 2024 सम्मान मिलने के बाद अपनी खुशी भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा,"पद्म भूषण जैसे सम्मान मिलने वाली फीलिंग, खुशी और आनंद को में बयां नहीं कर पा रहा हूं। इतने सालों में इतनी कठनाइयों के बाद इतना बड़ा सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। में सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं"। पद्म भूषण 2024 मिलने पर मिथुन के बेटे ने कहा, "मेरे पिता ने आखिरकार वह पा ही लिया जिसके लिए वह इतने बेताब थे। मेरे पिता हमेशा अपनी उच्च योग्यता के लिए कई सम्मान जीतते आए हैं। परंतु यह उनका सबसे बड़ा सम्मान है हालांकि यह सम्मान उन्हें कब मिला यह कोई मायने नहीं रखता।"


यह भी पढ़ें:



मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट एक्शन फिल्में

मिथुन चक्रवर्ती एक जमाने के सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो में से एक थे। उन्होंने कई सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम किया है उन्होंने डिस्को डांसर(1982), वांटेड(1984) और बॉक्सर(1984) जैसी एक्शन फिल्मों मे काम किया था। इन फिल्मों में उन्होंने अपने एक्शन से सभी युआओ में जोश भर दिया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम किया है। वह एक समय सबसे ज्यादा एक्शन फिल्में करते थे। इस दौरान उन्हें काफी चोट भी आई थी पर उन्होंने एक्शन फिल्में करना जारी रखा।



मिथुन चक्रवर्ती ने राजनीति में आजमाया हाथ

मिथुन चक्रवर्ती ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने भाजपा(भारतीय जनता पार्टी) के साथ जुड़कर अपना राजनीति करियर शुरू किया था। मिथुन ने पहली बार बंगाल विधानसभा चुनाव(2021) में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में अपना चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के लिए खूब प्रचार किया था। वह अपने भाषणों के लिए मीडिया में छाए रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post