Elvish Yadav Latest News: खतरों के खिलाड़ी में शामिल हो सकते हैं बिग बॉस विनर एल्विश यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से आई खबरों के अनुसार बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर रह चुके एल्विश यादव अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में नजर आ सकते हैं। खबरों की माने तो इस सीजन में बिग बॉस सीजन 17 के विजेता मुनावर फारुकी भी शामिल होने जा रहे हैं।

Elvish Yadav Latest News: खतरों के खिलाड़ी में शामिल हो सकते हैं बिग बॉस विनर एल्विश यादव

Elvish Yadav Latest News: एल्विश यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है वह यूट्यूब की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीता था। वह पहले ऐसे कंटेस्टेंट बने जो वाइल्ड कार्ड के तौर पर बिग बॉस को जीतने में सफल रहे। उनसे पहले किसी भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने बिग बॉस नहीं जीता था। एल्विश अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी मीडिया में छाए रहते हैं। आए दिन उन्हें कॉन्ट्रोवर्सी ने घेरा हुआ रहता है हालांकि उनकी कोई भी खबर मीडिया में एक चर्चा का विषय बन जाती है। बिग बॉस को जीतने के बाद उनके फॉलोअर्स में भी बड़ा उछाल देखने को मिला था। यूट्यूब पर भी उनकी वीडियोस अब ट्रेंडिंग पर रहती हैं। बिग बॉस जितने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आते हुआ कई रिकॉर्ड बना दिए थे। उनके इस लाइव सेशन को करीब 5 लाख 95 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा था जिसके बाद उनका लाइव क्रैश हो गया था। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एल्विश यादव अब खतरों के खिलाड़ी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एल्विश ने खुद अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है।


Khatron Ke Khiladi Season 14 Contestants List

बिग बॉस सीजन 17 अब खत्म हो चुका है इस रियलिटी शो को मुनावर फारुकी ने जीत लिया है। अब जल्द ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 शुरू होने जा रहे है। जिसमें बिग बॉस सीजन 17 के विजेता मुनावर फारुकी भी शामिल होने जा रहे हैं। इस रियलिटी शो में मुनावर के साथ ईशा मालवीय भी शामिल हो सकते हैं। इस रियलिटी शो में सबसे बड़ी नोक झोंक हमें एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच देखने को मिल सकती है क्योंकि यह दोनों ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के फाइनलिस्ट थे। अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव के विनर बनने पर अफसोस जताया था। क्योंकि उन्हें लगता है की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को विनर नही बनना चाहिए। इसी के साथ हाल ही में हुआ बिग बॉस सीजन 17 के विनर घोषित होने पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था की बिग बॉस को अभिषेक नाम के लड़को से दिक्कत है वह उन्हें विनर तो नही बनाते पर फाइनलिस्ट में शामिल कर देते हैं। आपको बता दें कि इस बार भी बिग बॉस के फाइनलिस्ट में अभिषेक नाम का एक कंटेस्टेंट शामिल हुआ था। खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 में अभी तक पांच कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है जिनके नाम एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, मुनावर फारुकी और ईशा मालवीय हैं।


Munawar Farukhi or Elvish Yadav

एल्विश यादव बिग बॉस की हिस्ट्री में सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में अभिषेक मल्हान(फुकरा इंसान) को हराया था। जहां एल्विश यादव एक कट्टर हिंदू के रूप में अपनी छवि बनाए हुए हैं। तो वहीं उनके ठीक विपरीत हैं मुनावर फारुकी जिन्होंने हिंदू धर्म के देवी, देवताओं का मजाक उड़ाया था। क्योंकि हिंदू धर्म के लोग अपने धर्म के प्रति उतने संवेदनशील नहीं हैं इसलिए ऐसे लोग बार-बार ऐसी हरकतें करते रहते हैं। वहीं इसके विपरित वह मुस्लिम धर्म से आते हैं परंतु कभी अपने धर्म पर जोक करते हुआ नजर नहीं आते। मुनावर फारुकी और एल्विश यादव जब दोनों प्रतिद्वंदी इस रियलिटी शो में आमने-सामने आएंगे तो नोक-झोंक और भी बढ़ने वाली हैं। वहीं इस रियलिटी शो में मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान भी नजर आएंगे। बात करें अभिषेक मल्हान की तो उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव को कड़ी टक्कर दी थी।


यह भी पढ़ें:



Manisha Rani Or Elvish Yadav

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच कुछ खास रिलेशनशिप देखने को नहीं मिली थी। जहां मनीषा रानी को एल्विश ने चिपकू कहा था तो वहीं मनीषा रानी भी उनसे सीधी बात नहीं करती थीं। हालांकि बिग बॉस के खत्म हो जाने के बाद दोनों को कुछ गानों में एक साथ देखा गया था। एल्विश ने अपने ब्लॉग में भी मनीषा रानी से मुलाकात की थी। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इस रियलिटी शो में कैसा परफॉर्म करने वाले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post