फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कहां है? | Where Is Filmfare Awards 2024?

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कहां है? | Where Is Filmfare Awards 2024?
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कहां है? | Where Is Filmfare Awards 2024?

फिल्मफेयर पुरस्कार प्रतिवर्ष भारतीय फिल्म उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए टाइम्स ग्रुप की पत्रिका फिल्मफेयर द्वारा दिया जाता है। फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत 1954 से हुई थी यह दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के बाद दूसरा सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार है। इस पुरस्कार को खुद भारत के मौजूदा राष्ट्रपति अपने हाथों से वितरीत करते हैं। हाल ही में 68वें फिल्म फेयर अवार्ड का आयोजन 2023 मे किया गया था। फिलहाल इसके 69वें संस्करण के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई है जल्द ही इसका आयोजन होने वाला है। हम आपको Where Is Filmfare Awards 2024? या फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कहां है? से सबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं।


फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कहां है? | Where Is Filmfare Awards 2024?

69वां हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के नॉमिनेशन की लिस्ट जारी हो चुकी है जिसका आयोजन भी जल्द ही किया जाएगा। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष भारतीय फिल्मों के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इस वर्ष फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का 69वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है जिसका आयोजन गुजरात के गांधीनगर की "गिफ्ट सिटी" में होने वाला है।


फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 कब आयोजित हुआ?

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात के गांधीनगर की "गिफ्ट सिटी" में होने जा रहा है। यह दो दिन का समारोह होगा जो 28 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। 27 जनवरी 2024 से ही इसका आयोजन शुरू हो जाएगा परन्तु फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 की बड़ी शाम का आयोजन 28 जनवरी 2024 को ही किया जाएगा।


फिल्मफेयर पुरस्कार कौन देता है?

भारतीय फिल्म उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए टाइम्स ग्रुप की पत्रिका फिल्मफेयर द्वारा प्रतिवर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार दिए जाते हैं। पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड्स 21 मार्च 1954 को दिए गए थे और आखिरी बार इसका आयोजन 27 अप्रैल 2023 को किया गया था।


फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत कब हुई थी?

फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत पहली बार 21 मार्च 1954 को हुई थी। अंतिम बार इसका आयोजन 27 अप्रैल 2023 को किया गया था। हाल ही 69वां हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात में होने जा रहा है।


सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार किसके पास है?

सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र व्यक्ति गुलजार हैं जिन्होंने 22 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं। उन्होंने बेस्ट लिरिक्स के लिए सबसे ज्यादा 13 अवॉर्ड्स जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने बेस्ट डायलॉग के लिए 4 और बाकी अन्य श्रेणियों (जैसे - बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड) में एक एक पुरस्कार जीता है।


फिल्मफेयर पुरस्कार 2024 कब आयोजित हुए?

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन 28 जनवरी 2024 को गुजरात के गांधीनगर की "गिफ्ट सिटी" में होने जा रहा है। यह दो दिन का समारोह होगा जिसमें भारतीय फिल्मों के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स दिए जाएंगे।


किस निर्देशक ने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं?

भारतीय फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं। उनके बाद संजय लीला भंसाली, यश चोपड़ा और राज कपूर ने बेस्ट डायरेक्टर के लिए सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवार्ड्स जीते हैं।


फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम विदेशी कौन थी?

फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रथम विदेशी पाकिस्तान की नाजिया हसन हैं जिन्होंने वर्ष 1980 में लोकप्रिय गाने "आप जैसा कोई मेरी ज़िंदगी में आये" के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। यह कुर्बानी फिल्म का गाना था जिसको नाजिया हसन ने अपनी आवाज दी थी। नाजिया हसन की उम्र उस समय महज 15 वर्ष की थी।


फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीतने वाली पहली फिल्म कौन सी थी?

फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीतने वाली पहली फिल्म दो बीघा जमीन थी। पहली बार 21 मार्च 1954 को आयोजित फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए दो बीघा जमीन को फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।


बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार किसने जीते हैं?

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले कलाकार दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान हैं जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अब तक 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। हालांकि अभी 69वां फिल्मफेयर पुरस्कार दिया जाना है जिसमें शाहरुख खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के प्रबल दावेदार हैं। अगर वह इस पुरस्कार को जीतते हैं तो सिर्फ वह ही अकेले सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले कलाकार बन जायेंगे।


भारत में पहला फिल्मफेयर पुरस्कार किसने जीता?

पहला फिल्मफेयर पुरस्कार 21 मार्च 1954 को आयोजित किया गया था जिसमें सिर्फ पांच श्रेणियों के लिए पुरस्कार दिए गए थे। पहले फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दो बीघा जमीन को, सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार बिमल राय(दो बीघा जमीन के लिए) को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिलीप कुमार(दाग फिल्म के लिए) को, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मीना कुमारी(बैजू बावरा के लिए) को और सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार नौशाद अली(बैजू बावरा के गानों के लिए) दिया गया था।


शाहरुख ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए कितने फिल्मफेयर पुरस्कार जीते?

शाहरुख ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अब तक 8 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। हालांकि वह आने वाले 69वां हुंडई फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए प्रबल दावेदार हैं। अगर वह इस पुरस्कार को जीतते हैं तो वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए सबसे ज्यादा फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र अभिनेता बन जायेंगे।


यह भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post