श्रद्धा कपूर ने कहाँ से पढ़ाई की? | Where Did Shraddha Kapoor Study?

श्रद्धा कपूर ने कहाँ से पढ़ाई की? | Where Did Shraddha Kapoor Study?

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है उन्होंने साल 2010 से अभिनय की शुरुआत की थी। आज वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं हैं और बॉलीवुड की नामित अभिनेत्रियों में उनका नाम शुमार है। श्रद्धा कपूर के परिवार में उनकी मां को छोड़कर सभी अभिनय करते हैं जबकि उनकी माता शास्त्रीय गायिका हैं। श्रद्धा कपूर के पिता को हम सभी विलेन के रूप में जानते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी जबकि उन्होंने गोविंदा के साथ कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। 

श्रद्धा कपूर ने 2010 में तीन पत्ती फिल्म से पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह एक थ्रिलर, मिस्ट्री फिल्म थी जिसका निर्देशन लीना यादव ने किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार कई सुपरहिट फिल्में दी थी। आज हम आपको श्रद्धा कपूर से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब देने जा रहे हैं जिनमें से एक सवाल श्रद्धा कपूर ने कहाँ से पढ़ाई की? या Where Did Shraddha Kapoor Study? है।



श्रद्धा कपूर ने कहाँ से पढ़ाई की? | Where Did Shraddha Kapoor Study?

श्रद्धा कपूर ने जमनाबाई नर्सी स्कूल जुहू से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की थी जिसके बाद उन्होंने बोस्टन विश्वविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। बोस्टन विश्वविद्यालय से वह मनोविज्ञान में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। परंतु क्योंकि उनका ध्यान पढ़ाई से ज्यादा अभिनेत्री बनने की ओर अग्रसर था इसलिए उन्होंने मात्र एक साल बाद ही कॉलेज को अलविदा कह दिया। उन्होंने यह बात खुद कपिल शर्मा के शो पर बताई थी।


क्या श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप में हैं? | Is Shraddha Kapoor In A Relationship?

हां, श्रद्धा कपूर रिलेशनशिप में है वह राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में है। राहुल मोदी एक लेखक हैं जिन्होंने हाल ही में आई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों की स्क्रिप का लेखन किया है। दोनों को कई बार एक-साथ स्पॉट किया जा चुका है। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी मीडिया में अपने इस रिलेशनशिप के बारे में खुल कर नहीं बताते हैं वह अपनी रिलेशनशिप को निजी रखना चाहते हैं।


श्रद्धा कपूर की उम्र कितनी है? | How Old Is Shraddha Kapoor?

श्रद्धा कपूर का जन्म मुंबई में 3 मार्च 1987 को हुआ था। श्रद्धा की उम्र 36 वर्ष की हो चुकी है। उनके पिता बॉलीवुड के सबसे मशहूर विलेन में से एक हैं जबकि उनकी माता शास्त्रीय गायिका हैं। श्रद्धा कपूर का रुख भी बचपन से एक्टिंग की ओर ही था इसी वजह से उन्होंने अपनी पढ़ाई को आधे में ही छोड़ दिया था। क्योंकि उनका ध्यान अभिनेत्री बनने की ओर केंद्रित था और पिता भी बॉलीवुड के मशहूर कलाकार थे। जिससे उनकी अभिनेत्री बनने की चाह आसानी से पूरी हो गई।


What Is The Degree Of Shraddha Kapoor? | श्रद्धा कपूर की डिग्री क्या है?

श्रद्धा कपूर के पास फिलहाल कोई डिग्री नहीं है क्योंकि जब वह बोस्टन विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में स्नातक कर रही थीं तभी निर्माता अंबिका हिंदुजा ने उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। निर्माता अंबिका हिंदुजा ने उन्हें फेसबुक पर तीन पत्ती फिल्म ऑफर की थी। क्योंकि श्रद्धा कपूर की रुचि भी पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में थी इसलिए उन्होंने बीच मे ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और अभिनय करने लगी।


श्रद्धा किसकी बेटी है? | Whose Daughter Is Shraddha?

श्रद्धा कपूर के पिता अभिनेता शक्ति कपूर और माता शास्त्रीय गायिका शिवांगी कपूर हैं। श्रद्धा कपूर के पिता बॉलीवुड के मशहूर विलेन रहे हैं जिन्हें देखकर लोगों को बहुत डर लगता था। हालांकि अभिनेता शक्ति कपूर केवल फिल्मों में ही खतरनाक नजर आते हैं वास्तविक जीवन में वह सरल और सुलझे हुए इंसान है।


श्रद्धा कपूर की असली माँ कौन है? | Who Is Real Mother Of Shraddha Kapoor?

श्रद्धा कपूर की असली माँ शिवांगी कपूर हैं और उनके पिता का नाम शक्ति कपूर हैं। उनका एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम सिध्दार्थ कपूर है। उनके परिवार में उनके साथ उनकी दो चाचियां भी रहती हैं। श्रद्धा की माता शास्त्रीय गायिका हैं जबकि परिवार में बाकी सभी फिल्मों में अभिनय करते हैं।


Is Shraddha Kapoor A Vegetarian? | क्या श्रद्धा कपूर शाकाहारी हैं?

हां, श्रद्धा कपूर शाकाहारी हैं उन्हें दो साल पहले शाकाहारी बनने का फैसला किया था। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा, कि में जानवरों और अपने प्यारे ग्रह से बहुत प्यार करती हूं इसलिए में इस ग्रह पर रहने वाले किसी भी जीव को नुकसान नहीं पहुंचा सकती। आगे उन्होने कहा कि अगर में किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचती तो मुझे बहुत खुशी मिलेगी। और इससे में स्वस्थ भी रहूंगी। श्रद्धा कपूर अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए हमेशा वर्जिस करती हैं।


क्या श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय से शादी की है? | Is Shraddha Kapoor Married To Aditya Roy?

नहीं, ऐसा नहीं है श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर से शादी नहीं की है। बल्कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है वह फिलहाल राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप में है। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन अब दोनों के बीच कुछ नहीं है। आदित्य रॉय कपूर भी नई गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे को बना चुके हैं जिसकी चर्चा आए दिन सोशल मीडिया पर होती रहती है। हालांकि दोनों श्रद्धा और आदित्य पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।


यह भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post