![]() |
Bollywood Top 10 Movies | Top Ten Bollywood Movies |
वैसे तो बॉलीवुड की फिल्में साल 2023 की शुरुआत में बायकॉट के चलते बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। लेकिन साल के खत्म होने तक Bollywood Top 10 Movies की लिस्ट में कई फिल्मों ने अपना नाम दर्ज किया है। जिनमें बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का बड़ा योगदान है। उनकी तीन फिल्में इस दौरान रिलीज हुई थी जिनमें से Top Ten Bollywood Movies की लिस्ट में उनकी दो फिल्में शामिल हैं। हालांकि उनकी तीसरी फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। हो सकता है कि उनकी यह फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल हो जाए।
फिलहाल अभी तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से Bollywood Top 10 Movies की लिस्ट में टॉप पर आमिर खान की फिल्म दंगल है इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी बॉलीवुड की फिल्म नहीं तोड़ पाई है। दंगल के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान इस लिस्ट में दुसरे नंबर पर और पठान फिल्म तीसरे नंबर पर शामिल है। बात करें चौथे स्थान की तो चौथे नंबर पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान शामिल है। बॉलीवुड के तीनों खानों की फिल्में Top Ten Bollywood Movies की लिस्ट में टॉप पर शामिल हैं। इस लिस्ट में आमिर खान की तीन फिल्में, शाहरुख खान की दो फिल्में और सलमान खान की दो फिल्में शामिल हैं। इनके अलावा रणबीर कपूर की भी दो फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं।
Bollywood Top 10 Movies | Top Ten Bollywood Movies
1. Dangal
दंगल, आमिर खान की एक एक्शन, स्पोर्ट फिल्म है जो महावीर सिंह फोगाट की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित एक फिल्म है। यह फिल्म 23 दिसंबर 2016 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2023.81 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। जो किसी भी भारतीय फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जीवनी पर आधारित है। जिनको कुश्ती का बड़ा शौक था लेकिन उन्हें किसी कारण वश कुश्ती को त्यागना पड़ता है। वह हमेशा सोचता है की अपने बेटे को वह कुश्ती सिखाएगा और कुश्ती में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतेगा। लेकिन किस्मत से उनका एक भी बेटा नहीं होता और लगातार चार बेटियां उनके घर जन्म लेती हैं। आखिरकार वह अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता कुमारी को कुश्ती का प्रशिक्षण देता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स(सदस्यता) पर देख सकते हैं।
![]() |
Dangal |
2. Jawan
जवान, शाहरुख खान की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जो 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1148.32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जिसकी वजह से यह बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी आजाद(शाहरुख खान) की है जिसे शुरू में विलेन के रूप में दिखाया जाता है। लेकिन वह असल में एक हीरो वाला काम करता है वह गरीबों की मदद करता है तो वहीं अमीर और गलत काम करने वाले लोगों का विनाश करता है। उसकी गैंग के साथ कुछ लड़कियां भी जुड़ जाती हैं जो अपने अतीत में किसी कारण से परेशान थे। असल में विक्रम बिजनेस मैन काली(विजय सेतुपति) से बदला लेना चाहता है।
काली ने आजाद के पिता विक्रम को मारने की पूरी कोशिश की थी। क्योंकि विक्रम भारतीय सेना के स्पेशल टास्क में शामिल थे और उन्होंने बिजनेस मैन काली के काले चिठ्ठो की पोल खोल दी थी। काली ने आजाद की मां को भी मर डाला था और उसके पिता को फांसी पर चढ़वाने की पूरी तैयारी कर दी थी। लेकिन विक्रम वहां से बचकर भाग निकलता है। आजाद भी 30 साल बाद अपने पिता की बेगुनाही साबित करने के लिए काली से बदला लेता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7 की रेटिंग मिली है जिसको आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
![]() |
Jawan |
3. Pathan
पठान, शाहरुख खान की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जो 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सिध्दार्थ आनंद ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1050.30 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जिसकी वजह से यह बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी पठान(शाहरुख खान) की है। जो एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान के जनरल द्वारा चली गई आतंकी चालों को नाकामयाब करना चाहता है। पाकिस्तान के जनरल का साथ भारत का पूर्व जासूस जिम (जॉन अब्राहम) पैसों के लिए देता है। जिम भारतीय वैज्ञानिकों को किडनैप करके उनसे एक वायरस बनवा देता है। और पाकिस्तान के जनरल से पैसों की मांग करके वायरस को कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में फैलाने का वादा करता है। क्या पठान, जिम से इस वायरस फैलाने वाले बॉल को छीन पाएगा? इस फिल्म आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी पर देख सकते हैं।
![]() |
Pathan |
4. Bajrangi Bhaijaan
बजरंगी भाईजान, सलमान खान की एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है जो 17 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 969.06 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म की कहानी हनुमान भक्त पवन की है। एक छोटी बच्ची रेलवे स्टेशन पर अपने माता पिता से बिछड़ जाती है। वह भटकती हुई पवन के घर के पास पहुंचती है जहां पवन उस बच्ची को अपने घर ले जाता है। वह बच्ची के परिवार की हर जगह तलाश करता है जब उसे पता चलता है कि वह पाकिस्तान की है तो पवन उसे पाकिस्तान ले जाने की हर कोशिश करता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
![]() |
Bajrangi Bhaijaan |
5. Secret Superstar
सिक्रेट सुपरस्टार, आमिर खान की एक थ्रिलर, ड्रामा फिल्म है जो 19 अक्टूबर 2017 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चन्दन ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 905.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप फाइव सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी एक चौदह साल की लड़की इंशिया की है। इंशिया एक मुस्लिम लड़की है और बचपन से गायक बनना चाहती है। लेकिन समाज और पिता के विरोध के कारण उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि वह रुकती नहीं है और अपना छुपाकर इंटरनेट पर अपने गानों को पोस्ट कर देती हैं। देखते ही देखते वह गाने वायरल हो जाते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली है जिसे आप गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी पर देख सकते हैं।
![]() |
Secret Superstar |
6. Animal*
एनिमल, रणबीर कपूर की एक एक्शन, क्राइम फिल्म है जो 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 888.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप टेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी बेटे रणविजय सिंह(रणबीर कपूर) और पिता बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के रिश्ते पर आधारित है। बेटे को अपने पिता बलबीर से बेहद प्यार करता है और हमेशा उनके प्यार पाने की कोशिश करता है। इसी बीच रणविजय को गीतांजलि नाम के एक लड़की से प्यार हो जाता है। वह अपने घरवालों से को मिलवाता है और शादी की बात रखता है लेकिन घरवाले उसे छोटी जात का बताते हैं और शादी को मना कर देते हैं। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब बलबीर सिंह को अबरार की गोली लगती है जिसके बाद रणविजय सिंह अपने बाप का बदला लेने के लिए अबरार हक (बॉबी देओल) को मारने का प्लान बनाता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
![]() |
Animal |
7. P.K
पीके, आमिर खान की एक कॉमेडी, साइंस फिक्शन फिल्म है जो 19 दिसंबर 2014 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 750.59 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप टेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी एक एलियन की है। जो अपने दल के साथ पृथ्वी की सैर पर आया है। लेकिन पृथ्वी की सैर के दौरान वह अकेले पृथ्वी पर छूट गया है। उसके गले में उसका एक यंत्र लटका हुआ है जिससे वह अपने दल से संपर्क कर सकता है। मगर जब एक चोर द्वारा उसका यह यंत्र भी चुरा लिया जाता है तो इसकी खोज में वह इधर उधर भटकता रहता है। बाद में उसे यह यंत्र बाबाजी के पास मिलता है जिसके पाने के लिए उसे कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स और सोनी लिव पर देख सकते हैं।
![]() |
P.K |
8. Gadar 2
गदर 2, सनी देओल की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जो 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 691.08 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप टेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना की है। गदर के पहले भाग में हमने देखा था की कैसे तारा सिंह और मुस्लिम लड़की सकीना प्यार में पड़ जाते हैं और सादी होने के बाद भारत पाक के अलग होने पर सकीना अपने परिवार से मिलने पाकिस्तान चली जाती है जिसके बाद तारा सिंह उसे वहां से वापस लाने के लिए पाकिस्तान चले जाते हैं। इस फिल्म की शुरुआत भारत पाक के 1971 युद्ध से पहले से होती है जहां पाकिस्तान के जनरल तारा से बदला लेना चाहता है क्योंकि तारा उनके 40 जवानों को मारकर सकीना को छुड़ा लाया था।
सकीना और तारा का पुत्र जीते(उत्कर्ष शर्मा) है जो बड़ा हो गया है उधर पाकिस्तान में असरफ अली को फांसी के फंदे पर लटकाया जा चुका है और अब तारा सिंह से बदला लेने की तैयारी हो चुकी है। वह तारा के बेटे को बहला फुसलाकर पाकिस्तान बुलाते हैं और उसे गिरफ्त में ले लेते हैं क्या तारा सिंह बेटे को बचाने में कामयाब हो पाते हैं यह जानने के लिए आपको यह फिल्म जी फाइव पर देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.2 की रेटिंग मिली है।
![]() |
Gadar 2 |
9. Sultan
सुल्तान, सलमान खान की एक एक्शन, स्पोर्ट फिल्म है जो 6 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 614.49 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप टेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी सुल्तान अली खान की है जो अपने दोस्त के साथ केबल टीवी का काम करता है। उसे आरफा से एक तरफा प्यार हो जाता है आरफा के पिता उसे रेसलर बनाना चाहते हैं। इसलिए सुल्तान भी रेसलिंग करने लगता है वह आरफा के पिता से रेसलिंग के दाव पेंच सीखता है। इसी बीच वह आरफा को परपोज भी करता है लेकिन आरफा उसे थप्पड़ जड़ देती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7 की रेटिंग मिली है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी पर देख सकते हैं।
![]() |
Sultan |
10. Sanju
संजू, रणबीर कपूर की एक ड्रामा, एडवेंचर फिल्म है जो 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 586.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह बॉलीवुड की टॉप टेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की कहानी संजय दत्त की जीवनी पर आधारित है। संजू को बचपन से ही विरासत में मिली धन दौलत के कारण बुरी आदतों की लत लग जाती है। जिसके बाद वह अपनी मां को भी खो देते हैं। इस फिल्म में उनके बचपन से लेकर जेल जाने की पूरी कहानी को दिखाया गया है। उनके किरदार को रणबीर कपूर ने बखूबी से निभाया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 76 की रेटिंग मिली है जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार और गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी पर देख सकते हैं।
![]() |
Sanju |