"उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए" - स्वामी विवेकानंद
 |
National Youth Day: युवा दिवस पर देखें युवाओं प्रेरित करने वाली यह फिल्में |
National Youth Day: प्रतिवर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के खास मौके पर हम 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के ओजस्वी विचारों की चर्चा भारत समेत कई देशों में आज भी होती है। उन्होंने विश्व को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्म का परिचय कराया था। वह युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा का मुख्य स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और युवा दिवस के मौके पर युवाओं को प्रेरित करने वाली कुछ फिल्में है जिनसे युवाओं को अपने जीवन में कुछ करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
1. 3 Idiots
थ्री इडियट्स, फिल्म को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें आमिर खान, आर माधवन, सरमन जोशी, करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी से हमें सीखने को मिलता है कि हमें किसी भी सिचुएशन में अपने लक्ष्य पर फोकसित रहना चाहिए। न की परिवार या समाज के दबाव में आकर ऐसा काम करना चाहिए जिसमें आपकी रुचि न हो। फिल्म में सिर्फ किताबी ज्ञान के होने और वर्तमान शिक्षा प्रणाली को लेकर भी कई प्रश्नों को रेखांकित किया गया है। फिल्म आपको सिखाती है की आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं वह सिर्फ रटने से आप विद्वान नहीं बन जाते बल्कि आप जो पढ़ रहे हैं उसकी उपयोगिता क्या है यह भी आपके लिए जानना जरूरी है।
 |
3 Idiots |
2. I Am Kalam
आई एम कलाम, नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्ष मायर, गुलशन ग्रोवर और पीतोबाश त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म हमें सिखाती है की कैसे मुस्किल परिस्थियों में होने पर भी अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बचपन में बाल मजदूरी करते हुए एक बहुत गरीब बच्चा छोटू, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरित होकर उन्हीं की राहों में चलने का फैसला करता है। फिल्म आपको कुछ करने के लिए बहुत प्रेरित करेगी।
 |
I Am Kalam |
यह भी पढ़े:
3. 12th Fail
12वीं फेल, का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है जिसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आईपीएस मनोज शर्मा की जीवनी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि मेहनत और लगन क्या होती है। 12वीं में फेल होने के बावजूद मनोज शर्मा ने यूपीएससी जैसे सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा को भी पास कर लिया। सिर्फ और सिर्फ मेहनत और लगन के दम पर।
 |
12th Fail |
4. Chhichhore
छिछोरे, फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक बच्चे राघव की है जो कॉम्पटीटिव एग्जाम देने के बाद उसके रिजल्ट घोषित होने पर टेंशन में आ जाता है। राघव पास न होने के कारण दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार को कैसे फेस करेगा इस डर से आत्महत्या की कोशिश करता है। जिसके बाद उसके पिता उसे अपने जीवन की कहानी बताते हैं कि कैसे बचपन में वह भी फेल हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने कॉलेज में टॉप किया था।
 |
Chhichhore |