Filmfare Awards Nominations 2024: 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के नामांकितों की सूची जारी

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट जारी हो चुकी है। इस नॉमिनेशन लिस्ट में अलग-अलग कैटेगरी के लिए फिल्मों और स्टार्स के नाम दिए गए हैं। नीचे फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट दी गई है।

Filmfare Awards Nominations 2024

Filmfare Awards Nominations 2024: 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स के नॉमिनेशन की लिस्ट की अनाउसमेंट हो चुकी है। इस लिस्ट में साल 2023 की कई बॉलीवुड सुपरहिट फिल्मों का नाम शामिल है। जिनमें बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के लिए कई चर्चित अभिनेता और अभिनेत्रियों का नाम शामिल हैं। साल 2023 में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर बॉलीवुड में अपनी बादशाहत को कायम रखा था। इस अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के लिए उनकी दो फिल्में ‘जवान’ और ‘डंकी’ को नॉमिनेशन लिस्ट में रखा गया है। शाहरुख खान की फिल्मों के अलावा भी कई सुपरहिट फिल्मों का अलग अलग कैटेगिरी में नॉमिनेशन की लिस्ट में रखा गया है। आइए Filmfare Awards Nominations 2024 की पूरी नॉमिनेशन की लिस्ट और उसके लिए चुने गए फिल्मों और स्टार्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Filmfare Awards Nominations 2024


•Nomination For Best Film

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म के नॉमिनेशन के लिए 6 फिल्मों का चयन हुआ है जिनमें से दो फिल्में शाहरुख खान की हैं वहीं शाहरुख की फिल्मों के अलावा इस लिस्ट में रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी, रणबीर कपूर, और अक्षय कुमार की फिल्में भी शामिल है।

Best Film
12वीं फेल
एनिमल
जवान
ओह माय गॉड 2
पठान
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी


•Nomination For Best Actor In A Leading Role (Male)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर इन अ लीड रोल मेल में शाहरुख खान समेत कई स्टार्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी किया गया है। इस लिस्ट में शाहरुख के अलावा रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और सनी देओल भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान की दो फिल्मों (डंकी और जवान) को नॉमिनेट किया गया है।

Best Actor In A Leading Role (Male)
रणबीर कपूर (एनिमल)
शाहरुख खान (डंकी)
शाहरुख खान (जवान)
रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सनी देओल (द ब्रिज 2)
विक्की कौशल (सैम बहादुर)


•Nomination For Best Actor In A Leading Role (Female)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर इन अ लीड रोल फीमेल में आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, रानी मुखर्जी, कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण और तापसी पन्नू को उनकी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Best Actor In A Leading Role (Female)
कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
भूमि पेडनेकर (थैंक्यू फॉर कमिंग)
दीपिका पादुकोण (पठान)
रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
तापसी पन्नू (डंकी)


•Nomination For Best Director

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर के नॉमिनेशन लिस्ट में विधु विनोद चोपड़ा, एटली, संदीप रेड्डी वांगा, सिद्धार्थ आनंद, करण जौहर और अमित राय का नाम शामिल है। इन डायरेक्टरों को उनकी फिल्मों के डायरेक्शन के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Best Director
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
सिद्धार्थ आनंद (पठान)
एटली (जवान)
अमित राय (OMG 2)


•Nomination For Best Film Critics

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स के लिए 12वीं फेल, सैम बहादुर, भीड़, थ्री ऑफ अस, फराज, जोरम और ज़्विगाटो को नॉमिनेट किया गया है।

Best Film Critics
12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)
सैम बहादुर (मेघना गुलज़ार)
भीड़ (अनुभव सिन्हा)
थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण धावरे)
फराज (हंसल मेहता)
जोरम (देवाशीष मखीजा)
ज़्विगाटो (नंदिता दास)


•Nomination For Best Actor Critics

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स के लिए अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, विक्रांत मैसी, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत और मनोज बाजपेयी को नॉमिनेट किया गया है।

Best Actor Critics
अभिषेक बच्चन (घूमर)
विक्की कौशल (सैम बहादुर)
विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
राजकुमार राव (भीड़)
पंकज त्रिपाठी (ओएमजी 2)
जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
मनोज बाजपेयी (जोरम)


•Nomination For Best Actress Critics

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के लिए दीप्ति नवल, रानी मुखर्जी, फातिमा सना शेख, शेफाली शाह, सैयामी खेर और शहाना गोस्वामी को नॉमिनेट किया गया है।

Best Actress Critics
दीप्ति नवल (गोल्डफिश)
रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)
फातिमा सना शेख (धक-धक)
शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)
सैयामी खेर (घूमर)
शहाना गोस्वामी (ज़्विगाटो)
 

•Nomination For Best Actor In Supporting Role (Male)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) के नॉमिनेशन के लिए आदित्य रावल, अनिल कपूर, बॉबी देओल, इमरान हाशमी, तोता रॉय चौधरी और विक्की कौशल को नामांकित किया गया है।

Best Actor In A Supporting Role (Male)
अनिल कपूर (एनिमल)
विक्की कौशल (डंकी)
आदित्य रावल (फराज)
बॉबी देओल (एनिमल)
इमरान हाशमी (टाइगर 3)
तोता रॉय चौधरी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)


•Nomination For Best Actor In Supporting Role (Female)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) के नॉमिनेशन के लिए जया बच्चन, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, तृप्ति डिमरी, यामी गौतम को नामांकित किया गया है।

Best Actor In A Supporting Role (Female)
जया बच्चन (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
तृप्ति डिमरी (एनिमल)
शबाना आजमी (घूमर)
शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
यामी गौतम (ओएमजी 2)
रत्ना पाठक शाह (धक-धक)


•Nomination For Best Story

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट स्टोरी के नॉमिनेशन के लिए अनुभव सिन्हा (भीड़), देवाशीष मखीजा (जोरम), इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), एटली (जवान), करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा), अमित राय (ओएमजी 2), पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक-धक) और सिद्धार्थ आनंद (पठान) को चुना गया है।

Best Story
पारिजात जोशी और तरूण डुडेजा (धक-धक)
श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
देवाशीष मखीजा (जोरम)
एटली (जवान)
अनुभव सिन्हा (भीड़)
अमित राय (ओएमजी 2)
सिद्धार्थ आनंद (पठान)


•Nomination For Best Screenplay 

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिए अमित राय, विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल), इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और सुरेश बंडारू (एनिमल), श्रीधर राघवन (पठान), ओंकार अच्युत बर्वे, अर्पिता चटर्जी और अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस) को नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है।

Best Screenplay
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
अमित राय (ओएमजी 2)
इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
ओंकार अच्युत बर्वे, अर्पिता चटर्जी और अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)
संदीप रेड्डी वांगा, प्रणय रेड्डी वांगा और सुरेश बंडारू (एनिमल)
श्रीधर राघवन (पठान)
 

•Nomination For Best Dialogue

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट डायलॉग के नॉमिनेशन में 
अब्बास टायरवाला, अमित राय, इशिता मोइत्रा, सुमित अरोड़ा, वरुण ग्रोवर और शोएब जुल्फी नज़ीर (थ्री ऑफ अस) और विधु विनोद चोपड़ा को चुना गया है।

Best Dialogue
विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
वरुण ग्रोवर और शोएब जुल्फी नज़ीर (थ्री ऑफ अस)
सुमित अरोड़ा (जवान)
अब्बास टायरवाला (पठान)
अमित राय (ओएमजी 2)


•Nomination For Best Background Score

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के लिए आलोकानंद दासगुप्ता, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, कारेल एंटोनिन, केतन सोढ़ा, संचित बल्हारा, अंकित बल्हारा, शांतनु मोइत्रा, तापस रेलिया चुना गया है।

Best Background Score
शांतनु मोइत्रा (12वीं फेल)
तापस रेलिया (गोल्ड फिश)
केतन सोढ़ा (सैम बहादुर)
संचित बल्हारा, अंकित बल्हारा (पठान)
हर्षवर्द्धन रामेश्वर (एनिमल)
आलोकानंद दासगुप्ता (थ्री ऑफ अस)


•Nomination For Best Cinematography 

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफी के लिए अमित रॉय, अविनाश अरुण धावरे आईएससी (थ्री ऑफ अस), जी.के. विष्णु, मानुष नंदन आईएससी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी), प्रथम मेहता, रंगराजन रामबद्रन और सचिथ पॉलोज़ को नामांकित किया गया है।

Best Cinematography
रंगराजन रामबद्रन (12वीं फेल)
सचिथ पॉलोज़ (पठान)
जी.के. विष्णु (जवान)
मानुष नंदन आईएससी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
अविनाश अरुण धावरे आईएससी (थ्री ऑफ अस)
अमित रॉय (एनिमल)
प्रथम मेहता (फराज)


•Nomination For Best Lyrics

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट लिरिक्स के लिए अमिताभ भट्टाचार्य, स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी), गुलज़ार, कुमार, सिद्धार्थ- गरिमा और जावेद अख्तर को नॉमिनेट किया गया है।
 
Best Lyrics
अमिताभ भट्टाचार्य (तुम क्या मिले- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
सिद्धार्थ- गरिमा (सतरंगा- एनिमल)
गुलज़ार (इतनी सी बात- सैम बहादुर)
स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)
कुमार (चलेया- जवान)
जावेद अख्तर (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)


•Nomination For Best Music Album

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट म्यूजिक एल्बम के लिए एनिमल, डंकी, जवान, पठान, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, तू झूठी मैं मक्कार और जरा हटके जरा बचके फिल्मों के म्यूजिक एल्बम के लिए नॉमिनेट किया गया है।

Best Music Album
एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
तू झूठी मैं मक्कार (प्रीतम)
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (प्रीतम)
ज़रा हटके ज़रा बचके (सचिन-जिगर)
डंकी (प्रीतम)
जवान (अनिरुद्ध रविचंदर)
पठान (विशाल और शेखर)


•Nomination For Best Playback Singer (Male)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) के लिए अरिजीत सिंह, भूपिंदर बब्बल, शाहिद माल्या, सोनू निगम, वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी (तेरे वास्ते फलक- जरा हटके जरा बचके) को नॉमिनेशन के लिए नामांकित किया गया है।

Best Playback Singer (Male)
अरिजीत सिंह (सतरंगा- एनिमल)
अरिजीत सिंह (लुट्ट पुट गया- डंकी)
शाहिद माल्या (कुदमयी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
सोनू निगम (निकले थे कभी हम घर से- डंकी)
भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
वरुण जैन, सचिन-जिगर, शादाब फरीदी, अल्तमश फरीदी (तेरे वास्ते फलक- जरा हटके जरा बचके)


•Nomination For Best Playback Singer (Female)

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) के लिए दीप्ति सुरेश, जोनिता गांधी, शिल्पा राव और श्रेया घोषाल को नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल किया गया है।

Best Playback Singer (Female)
श्रेया घोषाल (वे कमलेया- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
जोनिता गांधी (हे फिकर- 8 ए एम मेट्रो)
दीप्ति सुरेश (अरारारी रारो-जवान)
शिल्पा राव (चलेया-जवान)
शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)


69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आयोजन हर साल मुंबई में होता था लेकिन इस साल 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गांधीनगर(गुजरात) में होने जा रहा है। इस साल आयोजित होने वाले इस इवेंट के लिए नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिनमें पिछले साल की कई सुपरहिट फिल्मों का नामांकन हुआ है।






Post a Comment

Previous Post Next Post