 |
Deepika Padukone Best Film |
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। दीपिका को 'शाहरूख खान' की फिल्म 'ओम शांति ओम' से प्रसिद्धि मिली थी। आज वह भारत की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। दीपिका ने बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया है उन्होंने अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सैफ अली खान, विन डीजल, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है। दीपिका ने सबसे ज्यादा बॉलीवुड के बादशाह 'शाहरुख खान' के साथ काम किया है। आइए Deepika Padukone Best Film की पूरी जानकारी आपके सामने रखते हैं।
Deepika Padukone Best Film
1. Om Shanti Om(2007)
ओम शांति ओम, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, म्यूजिकल फिल्म है जो 9 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसी फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार हो गई थी। यह उनके जीवन को बदलने वाली फिल्म है जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई थी इसलिए यह दीपिका की बेस्ट फिल्मों में से एक है।
 |
Om Shanti Om(2007) |
2. Aarakshan(2011)
आरक्षण, बॉलीवुड की एक थ्रिलर, ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। यह फिल्म 12 अगस्त 2011 को रिलीज हुई थी जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेई मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म आरक्षण के मुद्दे पर आधारित है जिसमें दीपिका पादुकोण ने पूर्वी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में अवेलेबल हैं इस फिल्म को लोगों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद आई तो कुछ ने इसका विरोध किया था।
 |
Aarakshan(2011) |
3. Desi Boys(2011)
देसी ब्वॉयज, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है। यह फिल्म 25 नवंबर 2011 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में दीपिका ने राधिका की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.7 की रेटिंग मिली है यह दीपिका और जॉन अब्राहम की एक साथ पहली फिल्म थी। फिल्म को जियो सिनेमा पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
 |
Desi Boys(2011) |
4. Cocktail(2012)
कॉकटेल, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया था। यह फिल्म 13 जुलाई 2012 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ सैफ अली खान, डायना पेंटी, बोमन ईरानी, डिंपल कपाड़िया और रणदीप हुडा मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में दीपिका ने वेरोनिका डी. कोस्टा की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में एक लड़का और दो लड़कियों का लव ट्रैंगल दिखाया गया है। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.3 की रेटिंग मिली है। जिसे आप जियो सिनेमा पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
 |
Cocktail(2012) |
5. Race 2(2013)
रेस 2, बॉलीवुड की एक एक्शन, क्राइम फिल्म है जो 25 जनवरी 2013 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया है जिसमें दीपिका के साथ सैफ अली खान, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, अमीषा पटेल और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने एलिना मल्लिक का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.3 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 |
Race 2(2013) |
6. Yeh Jawaani Hai Deewani(2013)
ये जवानी है दीवानी, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। यह फिल्म 31 मई 2013 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्की केकलां मुख्य भूमिका में थे। यह एक प्रेमकहानी है जिसमें दीपिका ने नैना तलवार की भूमिका निभाई थी। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 |
Yeh Jawaani Hai Deewani(2013) |
7. Chennai Express(2013)
चेन्नई एक्सप्रेस, बॉलीवुड की एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह फिल्म 8 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान और निकितिन धीर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका ने मीनम्मा लोचनी की मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का लोकप्रिय गाना लूंगी डांस है जिसे यो यो हनी सिंह द्वारा गाया गया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली है जिसे आप गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
 |
Chennai Express(2013) |
8. Goliyon Ki Raasleela Ramleela(2013)
गोलियों की रासलीला रामलीला, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, म्यूजिकल फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका के साथ रणवीर सिंह, सुप्रिया पाठक, ऋचा चड्ढा और शरद केलकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका ने लीला की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 की रेटिंग मिली है जिसे आप जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।
 |
Goliyon Ki Raasleela Ramleela(2013) |
9. Happy New Year(2014)
हैप्पी न्यू ईयर, बॉलीवुड की एक कॉमेडी, एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन फराह खान ने किया है। यह फिल्म 24 अक्तूबर 2014 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख खान, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दीपिका ने मोहिनी का किरदार निभाया था। फिल्म को आईएमडीबी पर 5 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
 |
Happy New Year(2014) |
10. Piku(2015)
पीकू, बॉलीवुड की एक कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन शूजित सिरकार ने किया है। यह फिल्म 8 मई 2015 में रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका पीकू के मुख्य किरदार में नजर आई थीं। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग मिली है जिसे आप सोनीलीव, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
 |
Piku(2015) |
11. Tamasha(2015)
तमाशा, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जिसका निर्देशन इम्तिआज अली ने किया है यह फिल्म 27 नवंबर 2015 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका के साथ रणबीर कपूर और आरूषी शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में दीपिका ने तारा का किरदार निभाया था। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.3 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स और जी फाइव पर देख सकते हैं।
 |
Tamasha(2015) |
12. Bajirao Mastani(2015)
बाजीराव मस्तानी, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है यह फिल्म 18 दिसंबर 2015 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका के साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म में दीपिका ने मस्तानी का मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है जिसे आप जियो सिनेमा पर बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं।
 |
Bajirao Mastani(2015) |
13. Padmaavat(2018)
पद्मावत, बॉलीवुड की एक रोमांटिक, एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका के साथ रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, जिम सौरभ और अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दीपिका ने पद्मावती की भूमिका निभाई है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
 |
Padmaavat(2018) |
14. Chhapaak(2020)
छपाक, बॉलीवुड की एक बायोग्राफी, ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मैसी और वैभवी उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है जो एसिड अटैक पर बेस्ड है। फिल्म में दीपिका ने मालती की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.4 की रेटिंग मिली है जिसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
 |
Chhapaak(2020) |
15. 83(2021)
83, बॉलीवुड की एक स्पोर्ट्स, ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और हार्डी संधू मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है जबकि दीपिका ने फिल्म में रोमी देव की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
 |
83(2021) |
16. Pathan(2023)
पठान, बॉलीवुड की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दीपिका ने रुबई(रुबीना) की भूमिका निभाई थी जो एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 5.9 की रेटिंग मिली है जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
 |
Pathan(2023) |
17. Jawan(2023)
जवान, बॉलीवुड की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई है जिसमें शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति आदि कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दीपिका ने कैमियो किया था। फिल्म को आईएमडीबी पर 7 की रेटिंग मिली है जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
 |
Jawan(2023) |
Deepika Padukone Upcoming Film
1. Fighter(2024)
फाइटर, बॉलीवुड की एक आने वाली फिल्म है जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है जिसमें दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 |
Fighter(2024) |
2. Kalki 2898 AD(2024)
कल्की 2898 AD, बॉलीवुड की एक फैंटेसी, थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसका निर्देशन नाग अश्विन करने वाले हैं। यह फिल्म 9 मई 2024 को बॉक्स ऑफिस में दस्तक देने वाली है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
 |
Kalki 2898 AD(2024) |
3. Singham Again(2024)
सिंघम अगेन, बॉलीवुड की एक एक्शन, थ्रिलर फिल्म होने वाली है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दिपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ आदि कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म में भरी भरकम स्टार कास्ट के साथ एक बड़े बजट की फिल्म होने वाली है।