 |
Ajay Devgan New Film: अजय देवगन की 2024 में आने वाली धमाकेदार फिल्में |
अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिल्में सभी दर्शकों को खूब पसंद आती हैं उन्होंने कई एक्शन और कॉमेडी फिल्में की हैं जिनमें गोलमाल, सिंघम, दृश्यम, रैड, तन्हाजी, सूर्यवंशम, भुज, सत्याग्रह और वनस अपॉन अ टाइम मुंबई आदि उनकी सबसे प्रचलित फिल्में हैं। उनकी नशीली आंखें और कमाल की एक्शन स्टाइल उनके फैंस को बहुत पसंद आती है। आज हम आपको साल 2024 में आने वाली Ajay Devgan New Film के बारे में बताएंगे।
अजय देवगन इस साल अपनी कई रीमेक फिल्मों पर काम कर रहे हैं। जिनमें से कई फिल्में इस साल ही रिलीज हो जाएंगी हालांकि, इनमें से कुछ फिल्में अगले साल 2025 में रिलीज हो सकती हैं। फिलहाल उनकी कई फ्रेस फिल्में भी रिलीज होने जा रही है जिनमें से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्में, "औरों में कहां दम था", "साढ़े साती", "मैदान" और "नंधी" आदि फिल्में मुख्य हैं। चलिए बिना देरी करते हुए हम आपको उनकी इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में जानकारी दे देते हैं।Ajay Devgan New Film
1. Singham 3
सिंघम 3, अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम का पार्ट थ्री है। जिसमें वह एक बार फिर बाजीराव सिंघम की भूमिका में दहाड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और करीना कपूर खान मुख भूमिका में नजर आएंगी। यह अत्यधिक बजट वाली फिल्म है जिसमें इतनी बड़ी और महंगी स्टारकास्ट के साथ तोड़ फोड़ वाले सीन हैं जिसके कारण फिल्म का बजट बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म को रिलीज होने वाली है।
 |
Singham 3 |
2. Auron Mein Kahan Dum Tha
औरों में कहां दम था, अजय देवगन की एक आगामी फिल्म है। जो 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होने जा रही है इसका निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ जिम्मी शेरगिल और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अजय देवगन और तब्बू ने कई लोकप्रिय फिल्मों में एक-साथ काम किया है अब उनकी जोड़ी इस फिल्म में एक-बार फिर हम सभी का मनोरंजन करने जा रही है। फिल्म में सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे अन्य कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का भी अजय देवगन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 |
Auron Mein Kahan Dum Tha |
3. Golmaal 5
गोलमाल 5, अजय देवगन की एक और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 04 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही हैं जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह फिल्म गोलमाल का ही एक अन्य भाग है जिसमें कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। गोलमाल फिल्म के सभी भाग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था उम्मीद है कि यह भाग भी लोगों को हंसाने में कामयाब होगा।
 |
Golmaal 5 |
4. Raid 2
रेड 2, अजय देवगन की आगामी फिल्म है जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म रेड (2018) का अगला भाग है जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में जारी हुआ है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 |
Raid 2 |
5. Vash
वश, अजय देवगन की साल 2024 में आने वाली फिल्म है जिसका निर्देशक विकास बहल और अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह एक गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसमें अजय देवगन के साथ आर. माधवन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में हैं।
 |
Vash |
6. De De Pyar De 2
दे दे प्यार दे 2, अजय देवगन की एक और सिक्वल फिल्म है जिसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है यह फिल्म भी इसी साल रिलीज होने जा रही है जिसकी रिलीज डेट अभी तक जारी नहीं की गई है। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, तब्बू और अर्जुन पांचाल मुख्य भूमिका में हैं। जैसा कि हमने पिछले भाग में देखा था कि 50 साल के अजय देवगन को 20 वर्षीय रकुल प्रीत सिंह से प्यार हो जाता है। हालांकि वह शादीशुदा हैं और उनका तलाक हो चुका है। पर उनकी पहली पत्नी से उन्हें दो बच्चे भी हैं। फिल्म की कहानी इस भाग में आगे बढ़ेगी और देखना दिलचस्प होगा कि इस भाग की कहानी क्या रहने वाली है।
 |
De De Pyar De 2 |
 |
Son of Sardaar 2 |
8. Maidan
मैदान, अजय देवगन की आगामी फिल्म है जिसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा करने वाले हैं यह फिल्म 23 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमें अजय देवगन के साथ अभिनय राज सिंह और प्रियामणि मुख्य भूमिका में हैं। यह एक स्पोर्ट, ड्रामा फिल्म होने वाली है जिसे पहले 23 जून 2023 को रिलीज किया जाना था पर इसकी रिलीज डेट को बदलकर 23 जून 2024 कर दिया गया है। यह फिल्म शाहिद अब्दुल रहीम(फुटबॉल कोच) की जीवनी पर आधारित फिल्म है जिसमें अजय देवगन फुटबॉल कोच, शाहिद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आएंगे।
 |
Maidan |
9. Naandhi (Hindi Remake)
नांधी, अजय देवगन की एक रीमेक फिल्म होने वाली है जिसका निर्देशन दिल राजू करने वाले हैं। यह फिल्म 28 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह तेलुगु फिल्म नांधी की रीमेक होने वाली है जिसमें अल्लारी नरेश मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह अपराध और कानून से जुड़ी फिल्म होने वाली है।
 |
Naandhi (Hindi Remake) |
10. Saade Saati
साढ़े साती, अजय देवगन की एक आगामी फिल्म है जिसका निर्देशन अनीस बज्मी करने वाले हैं। यह फिल्म 28 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसमें अजय देवगन के साथ अनिल कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि पहले खबरें आ रही थी कि फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में अजय देवगन ही मुख्य भूमिका में हैं।
 |
Saade Saati |