![]() |
Aditya Pancholi Controversy: जब आदित्य पंचोली ने की थी यह शर्मनाक हरकत |
आदित्य पंचोली बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनका रिश्ता फिल्मों से कम और विवादों से ज्यादा रहा है। वह फिल्मों में बतोर हीरो ज्यादा सफल नहीं रहे बल्कि उन्हें विलेन के रूप में लोगों ने ज्यादा पसंद किया था। आदित्य कई बार अपने गलत बर्ताव, छेड़छाड़ और मारपीट के कारण जेल की हवा खा चूके हैं। उन पर अपनी गर्लफ्रेंड की नौकरानी के साथ रेप और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। शादी होने के बावजूद भी वह कई गर्लफ्रेंड बना चुके हैं उनकी पत्नी जरीना वहाब हैं जो उनसे उम्र में 6 साल बड़ी हैं। जरीना से उन्हें दो बच्चे भी हैं जिनका नाम सूरज और सना है। एक समय वह "जो जीता वही सिकंदर" की अभिनेत्री पूजा बेदी को डेट कर रहे थे और वह कंगना रनौत को भी डेट कर चुके हैं। लेकिन आज हम आपको आदित्य पंचोली की उस शर्मनाक हरकत के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। हम आपको Aditya Pancholi Controversy की पूरी कहानी बताएंगे।
जब आदित्य पंचोली ने किया गर्लफ्रेंड की नौकरानी का रेप
आदित्य पंचोली पर उनकी गर्लफ्रेंड पूजा बेदी ने आरोप लगाते हुए बताया था कि आदित्य ने उनकी 14 वर्षीय नौकरानी के साथ बलात्कार किया था। इस आरोप के बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि उन्होंने इस आरोप को झूठा करार दिया था जिसके बाद आदित्य ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वह इस केस को हार गए थे। उनकी गर्लफ्रेंड पूजा बेदी ने भी इस दौरान उनसे ब्रेकअप कर दिया था। रेप के आरोपों की वजह से अभिनेता आदित्य पंचोली को फिल्में मिलना भी बंद हो गई थी और उनका फिल्मी करियर लगभग तबाह हो गया था।
![]() |
Aditya Pancholi And Pooja Bedi Relationship |
जब कंगना ने लगाया आदित्य पंचोली पर मारपीट करने का आरोप
आदित्य पंचोली ने शादीशुदा होते हुए कंगना रनौत को गर्लफेंड बनाया था। उस समय आदित्य पंचोली को जरीना वहाब से दो बच्चे भी हो चुके थे। कंगना रनौत उस समय फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रही थी। इसी दौरान कंगना रनौत और आदित्य पंचोली के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। उन्हें कई बार होटलों में कंगना रनौत के साथ देखा गया था। आदित्य पंचोली ने कई सालों तक बिना छुपाए कंगना रनौत को डेट किया। कंगना रनौत ने कुछ समय बाद उनसे रिश्ता तोड़ दिया और उन्होंने आदित्य पर आरोप लगाया कि आदित्य ने उनके साथ मारपीट की है। दरअसल, बात साल 2017 की है जब कंगना ने आदित्य पंचोली पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद एक बार फिर उनकी दिक्कतें बढ़ गई थी और उन्हें फिर से हवालात की हवा खानी पड़ी थी।
![]() |
Aditya Pancholi And Kangna Ranaut Controversy |
जब बॉलीवुड की एक बड़ी एक्ट्रेस ने लगाया था आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप
आदित्य पंचोली पर बॉलीवुड की एक फेमस अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि आदित्य ने उनके साथ नशे में बलात्कार किया है। क्योंकि उन्होंने अपना नाम सार्वजनिक करने से मना किया था इसलिए हम आपको उनका नाम नही बता सकते लेकिन उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में हम आपको जरूर बताएंगे। एक्ट्रेस ने बताया की यह 2004 की घटना है जब आदित्य और एक्ट्रेस पार्टी में एक साथ गए थे वहां दोनों ने खूब ड्रिंक पी थी। एक्ट्रेस के ड्रिंक में आदित्य ने बेहोशी की दवा मिलाई थी जिसको पीने के बाद वह बेहोश होने लगी। आदित्य ने उन्हें घर तक छोड़ने के लिए कहा उन्होंने एक सुनसान इलाके में गाड़ी रोक कर एक्ट्रेस के साथ जबरदस्ती की थी। बाद में आदित्य ने मेरी गलत फोटो खींचकर मुझे ब्लैकमेल किया था। एक्ट्रेस ने बताया की उस समय में हिरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई में नई-नई आई थी और आदित्य ने मुझे बड़ी हिरोइन बनाने का सपना दिखाया था। मुंबई पुलिस ने आदित्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
![]() |
Aditya Pancholi And Zarina Wahab |
FAQs
1. Who is the wife of Aditya Pancholi?
आदित्य पंचोली की पत्नी का नाम जरीना वहाब हैं।
2. Was Kangana Ranaut in relationship with Aditya Pancholi?
हां कंगना रनौत, आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं।