Top Google Searches 2023: जानिए गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा बार क्या चीज सर्च किया गया है?

गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा बार किस-किस चीज को सर्च किया गया है। साल के सबसे ज्यादा बार ढूंढा जाने वाला इंसान कौन हैं?

Top Google Searches 2023: जानिए गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा बार क्या चीज सर्च किया गया है?

Top Google Searches 2023: साल 2023 अब खत्म होने को है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल पर अनेकों चीजें लोगों ने सर्च करी होंगी। आज हम आपको साल 2023 में सर्च होने वाली सबसे ज्यादा चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में क्या रहा? या फिर लोगों ने किस बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजा? और सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला खेल कौन सा रहा?, सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आदमी कौन रहा?, सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली न्यूज कौन सी थी?, सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म कौन सी है?, सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली घूमने की जगह कौन सी है? और सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली घूमने की जगह कौन सी है? आदि सवालों के जवाब आपको मिलने वाले हैं।


Top 'News Events' Google Searches 2023

टॉप 'न्यूज इवेंट्स' सर्च की बात करें तो साल 2023 मे भारत में 'चंद्रयान 3' के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लोगों ने इंटरनेट पर 'चंद्रयान 3' के बारे में खूब न्यूज पढ़ी हैं जिसके साथ यह गूगल पर इस साल का सबसे ज्यादा सर्च किया गया न्यूज इवेंट है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में 'कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट' है जिसे इंटरनेट की दुनिया पर न्यूज इवेंट्स के तौर पर दूसरे नंबर पर सर्च किया गया है। तीसरे नंबर पर 'इजराइल न्यूज' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


Top 'Sports Events' Google Searches 2023

बात करें भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले 'स्पोर्ट्स इवेंट्स' की तो भारत में सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स इवेंट्स के तौर पर 'इंडियन प्रीमियर लीग' को खोजा गया है। वहीं बात करें दूसरे स्थान की तो दूसरे नंबर पर 'क्रिकेट वर्ल्ड कप' को सबसे ज्यादा खोजा गया है। जबकि तीसरे नंबर पर 'एशिया कप' को सबसे ज्यादा ढूंढा गया है। स्पोर्ट्स इवेंट्स में टॉप थ्री पर सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही सर्च किया गया है जिससे यह पता चलता है कि क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्पोर्ट्स है।


Top 'Matches' Google Searches 2023

आपके हिसाब से गूगल पर साल 2023 में सबसे ज्यादा किस मैच के बारे में खोजा जाना चाहिए? जी नहीं आप गलत हैं यह 'भारत vs पाकिस्तान' का मैच नहीं है। बल्कि यह 'इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया' है जिस मैच के बारे में 2023 में सबसे ज्यादा खोजा गया है। यहां तक कि 'इंडिया vs पाकिस्तान' टॉप थ्री में है ही नहीं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 'इंडिया vs न्यूजीलैंड' मैच के बारे में ढूंढा गया है। तीसरे पर 'इंडिया vs श्रीलंका' मैच को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


Top 'Movies' Google Searches 2023

गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाली फिल्म शाहरुख खान की 'जवान' फिल्म है। जबकि दूसरे स्थान पर 'गदर 2' फिल्म का नाम आता है वहीं तीसरे स्थान पर 'ओपेनहाइमर' फिल्म को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। चौथा नंबर 'अदिपुरुष' का जबकि पांचवा नंबर 'पठान' फिल्म का है। इन फिल्मों को इंटरनेट पर साल 2023 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इनके बाद का क्रम निम्न प्रकार है, 'द केरला स्टोरी', 'जेलर', 'लियो', 'टाइगर 3' और 'वारिसु' है।


Top 'Peoples' Google Searches 2023

गूगल पर साल 2023 में सबसे ज्यादा बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री 'किआरा आडवाणी' को ढूंढा गया है। जबकि दूसरे स्थान पर किसी एक्टर या एक्ट्रेस को नहीं ढूंढा गया है। बल्कि यह एक क्रिकेटर हैं चलिए गेस कीजिए। वह कौन क्रिकेटर हो सकता है? जिसे लोगों ने इंटरनेट पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। नहीं आपने फिर गलत गेस किया है यह विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं है बल्कि वह 'शुभमन गिल' हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर 'रचिन रविन्द्र' का नाम आता है।


Top 'Shows' Google Searches 2023

टॉप थ्री 'शोज' की बात करें तो पहले नंबर पर गूगल पर सबसे ज्यादा 'फर्जी' को ढूंढा गया है जबकि दूसरे नंबर पर 'वेडनेसडे' को सर्च किया गया है जबकि तीसरे पर 'असुर' को खोजा गया है। इनके अलावा अगले नंबर वाले शो का क्रम निम्नवत है 'राना नायडू', 'द लास्ट ऑफ अस', 'स्कैम 2003', 'बिग बॉस 17' और 'गनस एंड गुलाब्स' आदि। इन शोज को इस साल में सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया है।


Top 'Travel Destinations' Google Searches 2023

गूगल पर सबसे ज्यादा बार ट्रैवल करने के लिए 'वियतनाम' को ढूंढा गया है। वियतनाम के बाद दूसरा सबसे ज्यादा ढूंढा जाने वाली जगह 'गोवा' है। जबकि तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 'बाली' को ढूंढा गया है। इसके अलावा 'श्री लंका', 'थाइलैंड', 'कश्मीर' और 'कुर्ग' को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च मिले हैं।


Top 'Memes' Google Searches 2023

गूगल पर सबसे ज्यादा 'मीम्स', 'भूपेंद्र जोगी मीम' खोजा गया है। इसके अलावा 'सो ब्यूटी सो एलिगेंट मीम' को दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया। तीसरे नंबर पर 'मोए मोए मीम' को खोजा गया है। इनके अलावा 'आएं मीम', 'औकात दिखा दी मीम', 'ओहिओ मीम', 'द बॉयज मीम' और 'एल्विश भाई मीम' को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


Top 'Recipes' Google Searches 2023

गूगल पर सबसे ज्यादा 'मेंगो पिकल रेसिपी' के बारे में खोजा गया है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर 'से*स ऑन द बीच रेसिपी' को खोजा गया है जबकि तीसरे नंबर पर 'पंचामृत रेसिपी' को खोजा गया है। इसके अलावा 'हाकुसाई रेसिपी', 'धनिया पंजीरी रेसिपी', 'करंजी रेसिपी', 'थिरुवथिराई रेसिपी' और 'उगड़ी पंचाडी रेसिपी' को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


Top 'Near Me' Google Searches 2023

गूगल पर 'नियर मी' में सबसे ज्यादा 'कोडिंग क्लासेस नियर मी' को खोजा गया है वहीं दूसरे नंबर पर 'अर्थक्विक नियर मी' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। तीसरे स्थान पर 'जूडियो नियर मी' को खोजा गया है। इसके अलावा 'ओनम साध्य नियर मी' और 'जेलर मूवी नियर मी' को गूगल पर क्रमश सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


Top 'How To' Google Searches 2023

गूगल पर 'हाउ टू' में सबसे ज्यादा 'हाउ टू प्रीवेंट सन डेमेज फॉर स्किन एंड हेयर विद होम रेमेडीज' को ढूंढा गया है। जबकि दूसरे स्थान पर 'हाउ टू रिच माय फर्स्ट 5k फॉलोवर्स ऑन यूट्यूब' को ढूंढा गया है जबकि तीसरे नंबर पर 'हाउ टू गेट गुड अट कबड्डी' को ढूंढा गया है। इसके अलावा गूगल पर हाउ टू में चौथे, पांचवें और छठे पर क्रमशः 'हाउ टू इंप्रूव कार माइलेज', 'हाउ टू बिकम अ चेस ग्रैंडमास्टर' और 'हाउ टू सरप्राइज़ माय सिस्टर ऑन रक्षाबंधन' को सर्च किया गया है।


Top 'What Is' Google Searches 2023

गूगल पर 'व्हाट इज' में सबसे ज्यादा 'व्हाट इज G20' को सबसे ज्यादा बार ढूंढा गया है। जबकि दूसरे स्थान पर 'UCC क्या है (व्हाट इज UCC)' को सर्च किया गया है वहीं तीसरे स्थान पर 'व्हाट इज चैट जीपीटी' को गूगल पर सर्च किया गया है। इसके अलावा 'हमास क्या है (व्हाट इज हमास)', '28 सितंबर 2023 को क्या है (व्हाट इज ऑन 28 सितंबर 2023)' और 'व्हाट इज चंद्रयान 3' को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।


यह भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post