पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया सोनू निगम पर गाना कॉपी करने का गंभीर आरोप

हाल ही में सोनू निगम के नए गाने 'सुन जरा' पर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है क्योंकि एक पाकिस्तानी सिंगर ने इस गाने को अपने गाने से चुराने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तानी सिंगर ने लगाया सोनू निगम पर गाना कॉपी करने का गंभीर आरोप

Sonu Nigam News: सोनू निगम भारत के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं उनकी जादुई आवाज के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। हाल ही में सोनू का नया गाना आया था जिसपर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है क्योंकि एक पाकिस्तानी सिंगर ने इस गाने पर कॉपी गाना होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनू ने यह गाना उनके गाने से चुराया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोनों गानों की वीडियो को लगाकर यह बात कही है।


क्यों लगा सोनू पर गाना कॉपी करने का आरोप?

हाल ही में सोनू निगम का एक गाना रिलीज हुआ था जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान के एक सिंगर ने इस गाने को कॉपीड गाना होने का दावा किया है। सोनू का गाना 2 दिसंबर को 'टी-सीरीज' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था जिसका टाइटल 'सुन जरा' है। इस गाने पर यूट्यूब में 29 मिलियन व्यूज हैं। बात करें ओमैर नदीम के गाने की जिसका टाइटल 'ऐ खुदा' है इसी गाने से उन्होंने सोनू पर कॉपी करने का आरोप लगाया है।



पाकिस्तान के सिंगर ओमैर नदीम ने शेयर की दोनों गानों की क्लिप

सोनू निगम के गाने 'सुन जरा' पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तानी सिंगर ओमैर नदीम ने कहा, 'में अपने जीवन में ऐसी जगह हुं जहां मुझे इन चीजों की थोड़ी सी भी परवाह नहीं है। लेकिन ऐसा करने से पहले आपको कम से कम ओरिजिनल ट्रैक को थोड़ा सा इसका श्रेय देना चाहिए। या फिर आपको इसे थोड़ी चालाकी से करना चाहिए था। में सोनू निगम का बहुत बड़ा फैन हूं उनकी लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और रियल रहना चाहिए'। ओमैर नदीम ने एक वीडियो साझा करते हुए उसमें दोनों गानों को एक ऊपर और दूसरा नीचे दिखाते हुए सोनू पर यह आरोप लगाया है। उन्होंने सोनू पर अपने गाने 'ऐ खुदा' को कॉपी करने का आरोप लगाया जो 2009 में रिलीज हुआ था। इस गाने पर यूट्यूब में 540K व्यूज हैं जबकि सोनू के गाने सुन जरा पर 29M व्यूज हैं।

यह भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post