परिणीति चोपड़ा ने अपने पति के साथ अपनी पहले क्रिसमस की वीडियो इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने क्रिसमस ट्री को एक दिल, बाउबल्स और रोशनी से सजाया हुआ है।
![]() |
Parineeti Chopra And Raghav Chadha Christmas |
Parineeti Chopra And Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों को मालदीव में वैवाहिक जीवन का आनंद उठाते हुए स्पॉट किया गया था। परी ने बीते 10 दिसंबर को मालदीव में बिताए छुट्टीयों की पुरानी तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। वह अक्सर अपने परिवार और पति संघ सभी त्योहारों का आनंद उठाती हैं। उन्होंने करवा चौथ पर अपने पति के लिए व्रत रखा और अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थी। दीवाली के शुभ अवसर पर भी दोनों ने अपने परिवार के साथ पूजा पाठ के बाद तस्वीरें शेयर करी। अब परी ने शादी के बाद अपने पहले क्रिसमस की तैयारी अभी से शुरू कर दी है।
अपने पहले क्रिसमस पर परी ने शेयर की तैयारी की वीडियो
परी ने शादी के बाद सभी त्योहारों पर पति के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है इस बार उन्होंने अपनी शादी का पहला क्रिसमस के आने से पहले ही उसकी सारी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अपने शादी के बाद आने वाले पहले क्रिसमस पर अपने घर में की गई तैयारी की एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने 11 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और पति राघव के द्वारा की गई तैयारियों की एक वीडियो शेयर की जिसमें वह अपनी शादी के बाद पहले क्रिसमस की तैयारी करते हुए दिखे। उन्होंने क्रिसमस ट्री को बाउबल्स और रोशनी से सजाया हुआ था। साथ में उसपर एक बड़ा दिल, संता क्लोज और अन्य चीजें भी लगाया हुआ था। परणिति की तैयारियों की वीडियो आप उनकी स्टोरी पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़े:
परी ने हाल ही में शेयर की छुट्टियों की तस्वीरें
बीते 10 दिसंबर को परी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की तस्वीर शेयर की वह इस तस्वीर में अपनी शेल्फी लेते हुए दिखाई दी थी। इस तस्वीर में उन्होंने काले रंग का टॉप और साथ में व्हाइट कलर की प्रिंटेड पेंट और हाथों में चूड़ा पहना था। इसके अलावा उन्होंने सिर पर टोपी, आंखो में सनग्लासेस, पेंडेंट से अपने लुक को कुछ हट के बनाया था। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उन्हें खुले बालों के साथ आंख मारते हुए पोज में देखा जा सकता है।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी डेटिंग की खबरें आती रहती थी। हालांकि दोनों ने अपनी इस रिलेशनशिप को जनता और मीडिया से छुपा कर रखा था। जिसके बाद 13 मई को दोनों की सगाई की खबर सामने आई थी। सगाई के बाद उनका रिश्ता दुनिया के सामने सार्वजनिक हो गया। सगाई के चार महीने बाद दिनांक 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में दोनों ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी में कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल हुए थे।