फाइटर का फर्स्ट लुक जारी हुआ है जिसमें ऋतिक का लुक बहुत कमाल का लग रहा है। ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर किया शेयर।
![]() |
Fighter First Look Out |
फिल्म में उनका कॉल साइन 'पैटी' है। फिल्म में उनके पद का नाम (डिजाइनेशन) स्क्वाड्रन पायलट है और यूनिट एयर ड्रैगन्स है। ऋतिक इस फर्स्ट लुक में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। उनके लुक की सोशल मीडिया पर भी बहुत तारीफें हो रही है। फैंस उनके इस लुक के दीवाने हो गए हैं। ऋतिक 50 की उम्र होने के बावजूद भी एकदम फिट लग रहे हैं। सूरज की रोशनी में आधे खुली हुई उनकी आंखें भी कहर ढा रही है। उनकी जॉलाइंस को देख कई फैंस भी उनकी तारीफ करते खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। उनकी यूनिफॉर्म जो उन्होनें पहनी हुई है वो भी ओसम लग रही है। ओवरऑल यह फर्स्ट लुक बहुत ही शानदार लग रहा है।
Squadron Leader Shamsher Pathania
— Hrithik Roshan (@iHrithik) December 4, 2023
Call Sign: Patty
Designation: Squadron Pilot
Unit: Air Dragons
Fighter Forever 🇮🇳#Fighter #FighterOn25thJan #FighterMovie pic.twitter.com/os5XkTD3hS
कैसी है फाइटर फिल्म?
फाइटर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है जिसमें उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय आदि बड़े एक्टर शामिल हैं। फिल्म का पिछले कई महीनों से इंतजार हो रहा है। आपको बता दें की दीपिका और ऋतिक की साथ में यह पहली फिल्म है देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी फैंस को कितनी पसंद आती है।
फाइटर फिल्म में कौन-कौन हैं?
इस फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य किरदार निभाएंगे। यह सिद्धार्थ आनंद की ऋतिक के साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले सिद्धार्थ ने उनके साथ वॉर और बैंग बैंग जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक देख यही लग रहा है की इस फिल्म में भी एक्शन भर भर के होने वाला है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली है।