दुनियाभर में ऑस्कर के बाद दूसरा सबसे बड़ा मंच कहे जाने वाला एकेडमी म्यूजियम गाला में हुई शामिल दीपिका पादुकोण। एकेडमी म्यूजियम गाला में शामिल होने वाली पहली भारतीय। |
Deepika Padukone Academy Museum Gala 2023 |
Deepika Padukone Academy Museum Gala 2023: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बीते 3 दिसम्बर को आयोजित होने वाले एकेडमी म्यूजियम गाला कार्यक्रम में शामिल हुई। यह वैश्विक कार्यक्रम अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था। ऑस्कर के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा मंच है जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल हुई थीं। दीपिका पादुकोण पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जो इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं। इससे पहले 13 मार्च 2023 को हुए ऑस्कर अवॉर्ड में भी दीपिका को देखा गया था। दीपिका के अलावा इस वैश्विक कार्यक्रम में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए हैं। जिनमें सेलेना गोमेज, केके पाल्मर, दुआ लीपा और एडिसन राई आदि अभिनेत्री मौजूद थीं।
Deepika Padukone Academy Museum Gala 2023
दीपिका पादुकोण ने गाला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुछ तस्वीरें भी खिंचवाई थी उनके अलावा भी कई हॉलीवुड अभिनेत्रीयों ने इस दौरान अपनी फोटो खिंचवाई हैं। दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें जिन्हें उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान खिंचवाई थी।
 |
Academy Museum Gala 2023 Photos |
 |
Academy Museum Gala 2023 Photos |
 |
Academy Museum Gala 2023 Photos |
 |
Academy Museum Gala 2023 Photos |
 |
Academy Museum Gala 2023: Selena Gomez |
दीपिका ने की तस्वीरें शेयर
इस वैश्विक कार्यक्रम के रेड कार्पेट से पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में बैंगनी रंग का फिश शेप का गाउन पहना हुआ था। यह गाउन उपर से बिल्कुल टाइट जबकि नीचे से लूज था। उन्होंने रेड कार्पेट पर भी फोटोग्राफरों के लिए पोज दिए। उनके अलावा कई हॉलिवुड सेलेब्स रेड कार्पेट के दौरान पोज देते हुए नजर आए। लेकिन दीपिका पादुकोण के इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होने से उन्होंने एक इतिहास रचा है क्योंकि इसके पहले कोई भारतीय इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। यह देश के लिए भी गर्व की बात है।
वार्षिक अकादमी संग्रहालय गाला का लक्ष्य क्या है?
इस वार्षिक अकादमी संग्रहालय गाला का लक्ष्य सार्वजनिक प्रोग्रामिंग और संग्रहालय की प्रदर्शनियों के लिए धन एकत्रित करना होता है। धन एकत्रित करने के अलावा अभिनेता और अभिनेत्रीयों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित करना इस वैश्विक कार्यक्रम का लक्ष्य होता है।
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वह अपनी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरूख खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। जिनमें पठान फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय किया था जबकि जवान में दीपिका कैमियो रोल में दिखीं थी। अब वह बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से तूफान लाने वाली हैं। 2024 में दीपिका पादुकोण कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्में में फाइटर, सिंघम अगेन और कल्कि 2898 एडी मुख्य हैं। यह सारी बड़े बजट की फिल्में हैं। जिनसे बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े: