Harry Potter के सुपरस्टार डैनियल रैडक्लिफ से मिलीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur, एक्साइटमेंट में कहा "आई लव यू"

मृणाल ठाकुर अपनी नई फिल्म 'हाय नन्ना' के स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क गई थी। इस दौरान उन्हें हैरी पॉटर के अभिनेता डैनियल रैडक्लिफ से मिलने का मौका मिला।

Daniel Radcliffe And Mrunal Thakur


Daniel Radcliffe And Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ की फिल्मों में भी अपना नाम कमाया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी धारावाहिक में काम करके किया था। जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' फिल्म में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों के आलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अपनी पकड़ बनाई हुई है। हाल ही में उनकी तेलुगु फिल्म 'हाय नन्ना' रिलीज हुई थी। जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए अभिनेत्री, एक्टर 'नानी' के साथ न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। इस दौरान अभिनेत्री मृणाल ठाकुर हैरी पॉटर फिल्म के अभिनेता सुपरस्टार 'डैनियल रैडक्लिफ' से मिलीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर इस मुलाकात की एक वीडियो शेयर की है।


मृणाल ठाकुर ने की डैनियल रैडक्लिफ से मुलाकात

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी नई तेलुगु फिल्म 'हाय नन्ना' की स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम के लिए न्यूयॉर्क गई हुई हैं। जिस दौरान वह न्यूयॉर्क की सड़को पर अपनी बहन 'लोचन ठाकुर' के साथ घूम रही थी। इसी बीच वह फैंस मेट सेशन के दौरान अपने सबसे फेवरेट अभिनेता 'डैनियल रैडक्लिफ' से मिलीं। जिनसे मिलने के बाद वह बहुत खुश नजर आ रही हैं। मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपनी और हैरी पॉटर के अभिनेता सुपरस्टार डैनियल रैडक्लिफ की एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह फैंस की भारी भीड़ में डैनियल रैडक्लिफ को चीयर करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। मृणाल भीड़ में पीछे से रैडक्लिफ से एक्साइटमेंट में कह रही हैं, "डैनियल, आई लव यू"। इस पर डैनियल रिप्लाई करते हैं, "थैंक्स"।


यह भी पढ़े:



मृणाल ठाकुर ने सांझा की रैडक्लिफ के साथ तस्वीर

उन्होंने डैनियल रैडक्लिफ के साथ इस फैंस मेट सेशन की एक तस्वीर भी सांझा की है जिसमें उन्होंने रैडक्लिफ के साथ पिक्चर्स भी क्लिक करवाई हैं इन तस्वीरों के दौरान उनकी बहन लोचन ठाकुर भी वहां मौजूद थी। इस तस्वीर में रैडक्लिफ ने अपने मुंह पर सफेद रंग का मास्क लगाया हुआ है। मृणाल हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ की बहुत बड़ी फैन हैं और यह उनके लिए बहुत बड़ा फैन मोमेंट था। डैनियल से इस मुलाकात के दौरान वह बहुत ज्यादा खुश दिखाई दे रही हैं। मृणाल ठाकुर और डैनियल रैडक्लिफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उनका यूं हैरी पॉटर स्टार से मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

मृणाल ठाकुर ने सांझा की रैडक्लिफ के साथ तस्वीर



मृणाल ठाकुर का फिल्मी करियर

मृणाल ठाकुर भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं उन्होंने 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन और 'जर्सी' में शाहिद कपूर के साथ काम किया है। उन्होंने हिंदी के साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' में दालुकर सलमान के साथ काम किया था। बीते 7 दिसंबर को उनकी नई फिल्म 'हाय नन्ना' रिलीज हुई है जिसमें वह एक्टर नानी के साथ नजर आएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post