Bollywood Film Love Story | Film Love Story Hindi | Hindi Love Stories Movies | Love Story Hindi Cinema

Bollywood Film Love Story | Film Love Story Hindi | Hindi Love Stories Movies | Love Story Hindi Cinema

वैसे तो बॉलीवुड में कई लव स्टोरी वाली फिल्में बन चुकी हैं पर सभी फिल्मों को हम एक ब्लॉग में डिस्कस नहीं कर सकते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में लेकर हाजिर हैं जो आपको भी अपने जीवन में प्रेम करना सीखा देगी। यह फिल्में बॉलीवुड की बेस्ट रोमांटिक फिल्में हो सकती हैं। अगर आप भी लव स्टोरी वाली फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको एक बार इन फिल्मों को जरुर देखना चाहिए। इस ब्लॉग में हम आपको Bollywood Film Love Story या Film Love Story Hindi या Hindi Love Stories Movies और Love Story Hindi Cinema आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।


Bollywood Film Love Story | Film Love Story Hindi | Hindi Love Stories Movies | Love Story Hindi Cinema

1. Barfi (2012)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'अनुराग बासु' ने किया है। इस फिल्म में 'रणबीर कपूर', 'प्रियंका चोपड़ा' और 'इलियाना डी'क्रूज़' मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 'मर्फी' की है जो जुबान से गूंगा और कान से बेहरा है। वह दार्जिलिंग में रहता है जहां 'श्रुति' अपने परिवार के साथ घूमने आई हुई है। श्रुति को मर्फी की हरकतों को देखकर उससे प्यार हो जाता है वहीं मर्फी भी उसे चाहने लगता है। हालांकि श्रुति की शादी पहले से तय हो चुकी है। इसी बीच मर्फी की मुलाकात एक ऑस्टिम से ग्रथ लड़की 'झिलमिल' से होती है। झिलमिल को उसके माता-पिता भी नहीं संभाल पाते पर वह जैसे ही मर्फी से मिलती है मर्फी उसे आसानी से संभाल लेता है। यहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ जाती है आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.1 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स, गुगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Barfi (2012)



2. The Lunch Box (2013)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'रितेश बत्रा' ने किया है। इस फिल्म में 'इरफान खान', 'नवाजुद्दीन सिद्दीकी' और 'निम्रत कौर' मुख्य भूमिका में हैं। यह बॉलीवुड की 'रियलिस्टिक लव स्टोरीज' में से एक है। जिसकी कहानी 'इला' नाम की एक औरत की है। इला एक हाउसवाइफ है जो रोज अपने पति के लिए लंच बॉक्स तैयार करती है। वह अपने पति के लिए लंच बॉक्स बनाकर ऑफिस भेजती है। पर गलती से यह लंच बॉक्स गलत पते पर पहुंच जाता है और यह 'सजन फर्नांडीस' नाम के एक आदमी को मिलता है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को लंच बॉस के माध्यम से लेटर भेजते हैं जिससे उन दोनों के बीच एक गहरी दोस्ती हो जाती है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.8 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और डेलिमोशन पर देख सकते हैं।

The Lunch Box (2013)



3. Fanaa (2006)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, थ्रिलर फिल्म है जो साल 2006 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'कुणाल कोहली' ने किया है। इस फिल्म में 'आमिर खान' और 'काजोल' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को भले ही आपने नहीं देखा होगा पर इसके गाने तो अपने जरूर सुने होंगे। इस फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन कश्मीरी लड़की(काजोल) पर आधारित है। जिसे एक पर्यटन गाइड रेहान(आमिर खान) से प्यार हो जाता है। रेहान भी उस नेत्रहीन लड़की को पसंद करता है वह उसके साथ शायरी अंदाज में बात करता है जिससे उनकी दोस्ती बढ़ती है और दोनों के बीच में प्यार हो जाता है। आगे रेहान उस नेत्रहीन लड़की की आंखों का इलाज करवाता है। उस नेत्रहीन लड़की की इच्छा है कि उसकी आंखे सही होने पर वह सबसे पहले रेहान को देखेगी। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था खबर आती है कि रेहान की एक आतंकवादी हमले के दौरान मौत हो गई है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। 

यह फिल्म बिल्कुल परफेक्ट तो नहीं है इसमें कुछ कमियां हैं। इस फिल्म में जो सबसे बड़ी कमी है वह है इसकी लेंथ। इतनी ज्यादा लेंथ होने के कारण यह बीच में थोड़ा बोर करती है। कुछ समय यह लगता है कि यह फिल्म एक अलग डायरेक्शन में जा रही है। लेकिन इसके अलावा फिल्म बहुत अच्छी है और अगर आपने अभी तक इसे नहीं देखा है तो आपको एक बार इसे जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Fanaa (2006)



4. Hasee Toh Phasee (2014)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'विनिल मैथ्यू' ने किया है। इस फिल्म में 'सिद्धार्थ मल्होत्रा', 'अदा शर्मा' और 'परिणीति चोपड़ा' मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 'निखिल' की है जो अपनी गर्लफ्रेंड 'कृष्णा' के साथ शादी करना चहता है। पर शादी के कुछ दिन पहले ही निखिल अपनी गर्लफ्रेंड की बहन(मीत) के प्यार में पड़ जाते हैं। निखिल की गर्लफ्रेंड की बहन(मीत) जो दिमाग से थोड़ी कमजोर है कि हरकतें निखिल को पसंद आती है। आगे फिल्म में क्या होता है यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.8 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Hasee Toh Phasee (2014)



5. Namastey London (2007)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'विपुल अमृतलाल शाह' ने किया है। इस फिल्म में 'अक्षय कुमार' और 'कैटरीना कैफ' मुख्य भूमिका में हैं। जिसकी कहानी 'जसमीत' नाम की एक लड़की पर आधारित है। जसमीत लंदन में पली बड़ी एक बिगड़ी हुई लड़की है उसके परिवार वाले उसकी इन्ही हरकतों की वजह से उसे विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं जिसके लिए वह जसमीत को अपने घर पंजाब में ले आते हैं। जहां जसमीत के परिवारवाले उसकी शादी अर्जुन से करा देते हैं। लेकिन अर्जुन तो जसमीत से प्यार करता है जबकि जसमीत इस रिश्ते को कोई मायने नहीं देती। क्या अर्जुन अपनी शादी को बचा पाता है यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.1 की रेटिंग मिली है हालांकि यह फिल्म इससे बढ़कर है वहीं अमेजन पर इसे 5 में से 5 स्टार मिले हैं। आगर आपने यह फिल्म अब तक नहीं देखी है तो हम आपको रिकमेंड करेंगे की आप यह फिल्म एक बार जरूर देखें। आप यह फिल्म यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Namastey London (2007)



6. Bareilly Ki Barfi (2017)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2017 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'अश्विनी अय्यर तिवारी' ने किया है। इस फिल्म में 'आयुष्मान खुराना' और 'कृति सैनॉन' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी 'बिट्टी शर्मा' नाम की एक लड़की पर आधारित है। जिसे रेलवे स्टेशन पर एक बुक शॉप पर एक बुक मिलती है जिसका नाम 'बरेली की बर्फी' है। इस बुक में लिखी गई कहानी बिट्टी शर्मा की रियललाइज से मिलती है। उसे लगता है कि यह किताब उसी पर लिखी गई है इसलिए वह एक बार बुक लिखने वाले राइटर से मिलना चाहती है। जिसकी जिम्मेदारी वह 'चिराग दुबे' को देती है। क्या चिराग दुबे, बिट्टी से राइटर को मिला पाते हैं यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जी फाइव पर देख सकते हैं।

Bareilly Ki Barfi (2017)



7. Sanam Teri Kasam (2016)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक फिल्म है जो साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'राधिका राव' और 'विनय सप्रू' ने किया है। इस फिल्म में 'हर्षवर्धन राणे' और 'मावरा हुसैन' मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म की कहानी 'सरस्वती(सरु)' नाम की एक लड़की की है जो एक लाइब्रेरियन है। वह बहुत सादगी से रहती है जिसकी वजह से उसे सब नापसंद करते हैं। वहीं उसकी एक छोटी बहन 'कावेरी' है जो बहुत खूबसूरत है और अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती है। वह सरु पर जल्द शादी का दबाव बनाती है क्योंकि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे एक महीने के अंदर शादी करने को कहा है नहीं तो वह कावेरी से रिश्ता तोड़ देगा। सरु, 'अभिमन्यु' से प्यार करती है जो एक हैंडसम और अमीर लड़का रहता है पर अभिमन्यु उसका फायदा उठाने की कोशिश करता है।

वह 'इंदर' को अपना दोस्त बनाती है। एक दिन वह इंदर के कमरे में रात को रुक जाती है जिसके बाद पड़ोसी यह बात फैला देते हैं कि वह इंदर के साथ पूरी रात सोई हुई थी। सरु के पिता उसे घर में रहने की इजाजत नहीं देते। जिसके बाद वह इंदर के साथ ही रहने लगती है। इस बीच वह एक दुसरे के बेहद करीब आ जाते हैं। आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म जियो सिनेमा, जी फाइव, अमेजन प्राइम वीडियो, गुगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब में देख सकते हैं।

Sanam Teri Kasam (2016)



8. Jab We Met (2007)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2007 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'इम्तिआज़ अली' ने किया है। इस फिल्म में 'शाहिद कपूर' और 'करीना कपूर' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी एक उद्योगपति 'आदित्य' की है जो अपने जीवन में बहुत दुःखी है वह ख़ुदकुशी करना चाहता है। तभी उसकी मुलाकात 'गीत' नाम की एक लड़की से होती है। जो अपने घर से भाग कर आई है और अपने प्रेमी के साथ घर से भागना चाहती है। इसी बीच आदित्य और गीत की दोस्ती हो जाती है। बाद में आदित्य को गीत से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और गुगल प्ले मूवीज एंड टीवी पर पैसे देकर और यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

Jab We Met (2007)



9. Tamasha (2015)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'इम्तिआज़ अली' ने किया है। इस फिल्म में 'रणबीर कपूर' और 'दीपिका पादुकोण' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी शुरू होती है 'वेद' और 'तारा' के कोरसिका में अपनी लाइफ को एंजॉय करने से जो छुट्टियों मानने के लिए वहां गए हैं जहां दोनों की मुलाकात एक दूसरे से होती है। वह दोनों अपनी असली पहचान छुपाने का फैसला करते हैं। वहां वेद, तारा को इंप्रेस करता है और दोनों एक साथ रात बिताते हैं। सुबह होने पर तारा वहां से चली जाती है वेद को उसके जाने के बाद प्यार का एहसास होता है तारा को भी वेद की याद आती है। फिर दोनों दिल्ली में अपने दोस्त की गोदभराई पर एक दूसरे से मिलते हैं। जहां वेद का व्यवहार कुछ बदला-बदला है पूरी कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जी फाइव पर उपलब्ध है।

Tamasha (2015)



10. 2 States (2014)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2014 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'अभिषेक वर्मन' ने किया है। इस फिल्म में 'अर्जुन कपूर' और 'आलिया भट्ट' मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 'चेतन भगत' के उपन्यास पर अधारित है। क्रिश(अर्जुन कपूर) और अनन्या(आलिया भट्ट) का फैमिली बैकग्राउंड एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। यहां तक कि उनके फैमिली वाले भी उनको उनके खाने-पीने के ढंग और रीति रिवाज की वजह से काफी अलग समझते हैं। पर आखिर में दोनों अपनी शादी के लिए अपने पैरेंट्स को कैसे मनाते हैं यह काफी साधारण तरीके से इस फिल्म में हमें दिखाया गया है। यह अर्जुन कपूर की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

2 States (2014)



11. Tanu Weds Manu (2011)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2011 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'आनंद एल. राय' ने किया है। इस फिल्म में 'कंगना रणौत', 'आर. माधवन' और 'जिम्मी शेरगिल' मुख्य भूमिका में हैं। यह एक फिल्म सीरीज है जो बॉलीवुड की सबसे 'बेस्ट फ्रेंचाइजी' में से एक है। इस फिल्म का दूसरा भाग लोगों को पहले भाग से भी ज्यादा पसंद आया था। जिस तरह से फिल्म में कॉमेडी और रोमांस को परफेक्ट मिक्स किया गया है उसे देखकर आपको यह फिल्म जरूर पसंद आने वाली है। इस फिल्म को आप अपने परिवार वालों के साथ भी देख सकते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म जियो सिनेमा, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Tanu Weds Manu (2011)



12. Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) (1995)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक फिल्म है जो साल 1995 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'आदित्य चोपड़ा' ने किया है। इस फिल्म में 'शाहरुख खान' और 'काजोल' मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख खान को 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाने लगा था। इसी फिल्म के बाद शाहरुख खान सुपरस्टार की लिस्ट में टॉप पर शुमार हो गए थे। फिल्म की कहानी 'राज' और 'सिमरन' के यूरोप दौर से शुरू होती है। वहीं दोनों की मुलाकात होती है। वहीं दोनों को प्यार भी हो जाता है। सिमरन के घरवाले उसकी शादी तय कर चुके होते हैं जिसके बाद राज सिमरन के घरवाले को इंप्रेस करने की कोशिश करता है। इस फिल्म में दर्शाया गया ट्रेन वाला सीन बहुत ज्यादा पसंद किया गया और कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में इस सीन को कॉपी किया गया है। यह फिल्म रिलीज होने के बीस साल तक यह थिएटरों पर चली थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, गुगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब में देख सकते हैं।

Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) (1995)



13. Manmarziyaan (2018)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'अनुराग कश्यप' ने किया है। इस फिल्म में 'तापसी पन्नू', 'विक्की कौशल' और 'अभिषेक बच्चन' मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक 'लव ट्रैंगल' है जिसमें 'रूमी' को 'विक्की' नाम के एक लड़के से प्यार हो जाता है। दोनों के इस रिश्ते के बारे में जब उनके घरवालों को पता चलता है। तो वह दोनों पर शादी करने का दबाव बनाते हैं। जिसके बाद विक्की, रूमी से शादी करने से मना कर देता है। जिसके बाद रूमी अंदर से टूट जाती है और उसके घरवाले एक मैरिज ब्रोकर से मिलकर उसकी शादी 'रॉबी' नाम के एक लड़के से करवा देते हैं। शादी के बाद अगर आपको पुराना प्यार वापिस पाने का मौका मिले तो आप करेंगे? रूमी की कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म जी 5, जियो सिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Manmarziyaan (2018)



14. Devdas (2002)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक फिल्म है जो साल 2002 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'संजय लीला भंसाली' ने किया है। इस फिल्म में 'शाहरूख खान', 'माधुरी दीक्षित' और 'ऐश्वर्या राय बच्चन' मुख्य भूमिका में हैं। यह 'शरत्चन्द्र चट्टोपाध्याय' के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित एक फिल्म है। इस कहानी को संजय लीला भंसाली ने जिस तरह से पर्दे पर उतारा है उसका कोई जवाब नहीं है। इस फिल्म की कहानी एक अमीर लड़के 'देवदास' की है। जिसे 'पार्वती' नाम की लड़की से बेहद प्यार है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन देवदास के परिवार वाले दोनों के रिश्ते से खुश नहीं हैं और उनकी शादी से इंकार कर देते हैं। जिसके कारण देवदास गम में डूब जाता है और शराब का सेवन करने लगता है। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। आप इसे एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं। यह उस समय की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है जिसका बजट उस समय 50 करोड़ का था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है। जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Devdas (2002)



15. Rehna Hai Tere Dil Mein (RHTDM) (2001)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2001 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'गौतम मेनन' ने किया है। इस फिल्म में 'आर. माधवन' और 'दीया मिर्जा' मुख्य भूमिका में हैं। यह एक 'क्लासिकल लव स्टोरी' है जिसकी कहानी 'मैडी' की है जो 'रीना' से प्यार करता है पर रीना की शादी 'राजीव' से तय हो जाती है। हालंकि राजीव से अब तक कोई मिला नहीं था जिसका फायदा मैडी उठाता है और राजीव बनकर रीना से मिलता है। झूठ से शुरू हुई यह रिलेशनशिप कहां तक चलेगी यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं।

Rehna Hai Tere Dil Mein (RHTDM) (2001)



16. Raanjhanaa (2013)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'आनंद एल. राय' ने किया है। इस फिल्म में 'धनुष' और 'सोनम कपूर' मुख्य भूमिका में हैं। यह लव स्टोरी फिल्म बॉलीवुड की बेस्ट लव स्टोरीज फिल्मों में से एक है। जिसकी कहानी 'कुंदन' नाम के एक लड़के की है जो एक हिंदू पंडित का बेटा है और 'जोया' नाम की लड़की से प्यार करता है। लेकिन जोया, 'अकरम' नाम के लड़के से प्यार करती है। कोई इंसान एक तरफा प्यार को निभाने के लिए किस हद तक जा सकता है यह आपको रांझणा फिल्म में पता चलता है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.6 की रेटिंग मिली है। जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो, जी फाइव, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Raanjhanaa (2013)



17. Dum Laga Ke Haisha (2015)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'शरत कटारिया' ने किया है। इस फिल्म में 'आयुष्मान खुराना' और 'भूमि पेडनेकर' मुख्य भूमिका में हैं। 'प्रेम' एक कम पढ़ा लिखा 'अनएजुकेटेड़' लड़का है जिसकी शादी एक पढ़ी लिखी और वजन में भारी-भरकम लड़की 'संध्या' से हो जाती है। शादी के शुरूआती दिनों में दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं रहता। लेकिन बाद में प्रेम के परिवार वाले उसे एक ऐसे कंपटीशन में भेजने के लिए मजबूर करते हैं जिसमें उसे अपनी पत्नी को उठाकर आगे भागना होता है। इस कंपटीशन के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ जाती है। आगे की कहानी आप अमेजन प्राइम वीडियो में देख सकते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.5 की रेटिंग मिली है।

Dum Laga Ke Haisha (2015)



18. Aakashvani (2013)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म है जो साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'लव रंजन' ने किया है। इस फिल्म में 'कार्तिक आर्यन' और 'नुसरत भरूचा' मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक फीमेल कैरेक्टर पर फोकस करती है जिसमें हमें दिखाया गया है कि कई बार परिवार वाले सोसायटी और लोगों के डर से गलत फैसला ले लेते हैं। जिसके कारण एक लड़की को अपनी पूरी जिंदगी को परेशानियों में बितानी पड़ती है। ऐसे में एक लड़की प्यार और परिवार में से किसको चुनेगी यह आपको फिल्म में देखना होगा। उस समय इस फिल्म के लिए निर्देशक लव रंजन को लोगों द्वारा खूब क्रिटिसाइज किया गया था। जिसकी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई थी। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.4 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो, गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Aakashvani (2013)



19. Love Per Square Foot (2018)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2018 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'आनंद तिवारी' ने किया है। इस फिल्म में 'विक्की कौशल', 'अंगिरा धार' और 'रत्ना पाठक' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा पॉजिटिव प्वाइंट इसकी सिंपलीसिटी और सभी अभिनेता/अभिनेत्रियों का जबरदस्त अभिनय। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास फैमिली की है। जिसमें एक मिडिल क्लास कपल को बड़े शहर घर खरीदने के लिए कितना ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ता है यह बड़े ही सिंपल तरीके से इस फिल्म में दिखाया गया है। एक सिंपल लव स्टोरी को बिना किसी मसाले और फालतू की कॉमेडी के दिखाया गया है। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Love Per Square Foot (2018)



20. Jaane Tu Ya Jaane Na (2008)

यह बॉलीवुड की एक रोमांटिक, कॉमेडी फिल्म है जो साल 2008 में रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन 'अब्बास टायरवाला' ने किया है। इस फिल्म में 'इमरान खान' और 'जेनेलिया डिसूजा' मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म रोमांस और दोस्ती को सिंपल तरीके से पेश करती है। 'जय' और 'अदिति' बचपन से एक दूसरे के दोस्त हैं वह दोनों इस बात को लेकर बहुत कन्फ्यूज हैं कि वह सिर्फ दोस्त हैं या उनकी रिलेशनशिप इससे बढ़कर है। वह अन्य दोस्तों से रिलेशनशिप बनाना चाहते हैं जिसके बाद उन्हें महसूस होता है कि वह दोनों एक दूसरे के साथ ही खुश रह सकते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग मिली है। आप यह फिल्म सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Jaane Tu Ya Jaane Na (2008)



यह भी पढ़े:

Post a Comment

Previous Post Next Post