एनिमल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक बृहस्पतिवार को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अपने 6वें दिन में लगभग 30 करोड़ रुपए कमाए थे। 7वें दिन फिल्म की हुई इतनी कमाई।
![]() |
Animal Movie Collection Day 7 |
Animal Movie Collection Day 7: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल को आज बॉक्स ऑफिस पर पूरे एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जबकि फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
आपको बता दें कि फिल्म पहले ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। फैंस फिल्म को बहुत प्यार दे रहे हैं और अपने फेवरेट अभिनेता को देखने के लिए वह बेताब हैं। आपको बता दें कि फिल्म ने अपने पहले 6 दिनों में ही 300 का आंकड़ा छू लिया था। आज फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सात दिन हो चुके हैं।
फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन क्या रहा?
एनिमल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब तक बृहस्पतिवार को 7 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म ने अपने 6वें दिन में लगभग 30 करोड़ रुपए कमाए थे। जिसके बाद फिल्म की भारत में सभी भाषाओं में 300 करोड़ की कमाई हो गई थी और फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार पहुंच गया था। फिल्म को अब एक हफ्ता पूरा हो चुका है और बृहस्पतिवार यानी 7वें दिन फिल्म की कमाई अर्ली एस्टीमेट के हिसाब से लगभग 16.42 करोड़ की कमाई कर चुकी है। हालांकि अभी ऑफिशियल डेटा आना बाकी है।
इसी के साथ फिल्म अब तक लगभग 330 करोड़ रूपए कमा चुकी है। आपको बता दें की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार यानी हॉलीडे पर 71.46 करोड़ रुपए कमाए थे। नीचे फिल्म के अब तक के कलेक्शन की पूरी जानकारी दी गई है।
Days | India Net Collection | Change(+/-) |
Day 1 [1st Friday] | ₹ 63.8 Cr | - |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 66.27 Cr | 3.87% |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 71.46 Cr | 7.83% |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 43.96 Cr | -38.48% |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 39.38 Cr | -14.76% |
Day 6 [1st Wednesday] | ₹ 30.39 Cr | -18.90% |
Day 7 [1st Thursday] | ₹ 16.42 Cr ** | - |
Total | ₹ 329.77 Cr |
एनिमल फिल्म के बारे में कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी
एनिमल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।