फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर पूरे 6 दिन हो चुके हैं इसी के साथ इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
![]() |
Animal Movie Collection Day 6: एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार, भारत में पहुंची 300 करोड़ के करीब |
Animal Movie Collection Day 6: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है फिल्म ने पिछले 5 दिनों में भारत में लगभग 284.87 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गई है। बात करें फिल्म के वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो फिल्म का अब तक का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपए को पर कर चुका है। वहीं बात करें भारत की तो भारत में यह फिल्म 300 करोड़ पर पहुंचने वाली है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर शुक्रवार के दिन 63.8 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई करी थी इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को नॉन हॉलीडे पर फिल्म ने 66.27 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़े:
फिल्म ने सबसे ज्यादा रुपए अपने तीसरे दिन रविवार यानी हॉलीडे के दिन कमाए थे उन्होंने रविवार को लगभग 71.46 करोड़ रुपए कमाए थे। चौथे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। अपने चौथे दिन यानी सोमवार को नॉन हॉलीडे पर लगभग 43.96 करोड़ रुपए कमाए थे जबकि पांचवें दिन यानी मंगलवार फिल्म ने 39.38 करोड़ रुपए कमाए थे। इन पांच दिनों में फिल्म ने लगभग 284.87 करोड़ रुपए कमा लिए जिसके साथ यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में दूसरे स्थान पर शामिल हो गई है।
फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन क्या रहा?
बात करें फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन की तो अर्ली एस्टीमेट के हिसाब से फिल्म ने अपने छठवें दिन यानी बुधवार को लगभग 10.82** करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि की अभी यह फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन आधिकारिक रूप से डाटा नहीं बताया गया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है वहीं इस फिल्म के साथ विक्की कौशल की फिल्म से बहादुर का क्लेश हुआ था परंतु दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है आइए एनिमल फिल्म के अब तक के कलेक्शन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Days | India Net Collection | Change(+/-) |
Day 1 [1st Friday] | ₹ 63.8 Cr | - |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 66.27 Cr | 3.87% |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 71.46 Cr | 7.83% |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 43.96 Cr | -38.48% |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 39.38 Cr | -14.76% |
Day 6 [1st Wednesday] | ₹ 30.39 | -18.90% |
Total | ₹ 295.69 Cr |
एनिमल फिल्म के बारे में कुछ जानकारी
एनिमल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।