एनिमल फिल्म बनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म, एनिमल ने 5 दिनों में कमाए लगभग 283 करोड़ रुपए।
![]() |
Animal Movie Collection Day 5 : फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी, बनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म |
यह भी पढ़े:
फिल्म ने 4 दिनों में भारत में सभी भाषाओं में 245.49 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसी के साथ यह यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में दुसरे नंबर पर शामिल भी हो गई है। आपको बता दें कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को भारत में 63.8 करोड़ रुपए की ताबड़तोड़ कमाई करी थी। इस फिल्म ने अपने दूसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 66.27 करोड़ रुपए की कमाई की थी जिसके बाद फिल्म ने रविवार यानी हॉलीडे पर सबसे ज्यादा कमाई 71.46 करोड़ की कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। फिल्म ने सोमवार को 43.96 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म ने 5वें दिन लगभग 38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
Days | India Net Collection | Change(+/-) |
Day 1 [1st Friday] | ₹ 63.8 Cr | - |
Day 2 [1st Saturday] | ₹ 66.27 Cr | 3.87% |
Day 3 [1st Sunday] | ₹ 71.46 Cr | 7.83% |
Day 4 [1st Monday] | ₹ 43.96 Cr | -38.48% |
Day 5 [1st Tuesday] | ₹ 38.25 Cr * (early estimates) | - |
Total | ₹ 283.74 Cr |
एनिमल फिल्म के बारे में कुछ जानकारी
एनिमल एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की टक्कर विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के साथ थी।