International Indian Film Academy Awards 2023 में ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट, आर. माधवन, अनिल कपूर, मौनी रॉय समेत कई स्टार्स को मिले अवॉर्ड्स हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 Winner List With Photo | International Indian Film Academy Awards 2023 |
IIFA Awards 2023 Winner List With Photo: IIFA अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2000 से हुई थी जिसका पूरा नाम अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म एकेडमी पुरस्कार (International Indian Film Academy Awards) है। यह पुरस्कार हर वर्ष भारतीय फिल्मों के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के लिए विनर्स को जनता की वोटिंग द्वारा चुना जाता है। जनता अपने फेवरेट एक्टर या एक्ट्रेस को वोट देकर विजयी बनती है। यह पुरस्कार विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है। हाल ही में यह अवॉर्ड शो 26 मई को अबू धाबी के यास आईलैंड में आयोजित किया गया है। जहां इस पुरस्कार के 23वें सीजन के लिए विनर्स की घोषणा की गई थी। नीचे सूची में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म एकेडमी पुरस्कार में विजयी रहे अभिनेताओं/अभिनेत्रीयों की पूरी जानकारी दी गई है।
Award | Winner Name | Film/Song |
Best Actor | Hrithik Roshan | Vikram Vedha |
Best Actress | Alia Bhatt | Gangubai Kathiawadi |
Best Film | - | Drishyam 2 |
Best Director | R. Madhavan | Rocketry: The Nambi Effect |
Debut - Male | Shantanu Maheshwari & Babil Khan | Gangubai Kathiawadi & Qala |
Debut - Female | Khushali Kumar | Dhokha: Round D Corner |
Best Supporting Actor | Anil Kapoor | Juggjugg Jeeyo |
Best Supporting Actress | Mouni Roy | Brahmastra: Part One – Shiva |
Best Music Director | Pritam Chakraborty | Brahmastra: Part One – Shiva |
Playback - Male | Arijit Singh | Kesariya |
Best Female Playback | Shreya Ghoshal | Rasiya (Brahmastra) |
Best Story | Jasmeet K. Reen & Parveez Sheikh | Darlings |
Best Lyricist | Amitabh Bhattacharya | Kesariya |
Indian Cinema Achievement | Kamal Haasan | - |
Achievement in Regional Cinema | Riteish Deshmukh & Genelia | Ved |
Fashion in Cinema | Manish Malhotra | - |
IIFA Awards 2023 Winner List With Photo
अबू धाबी में आयोजित आईफा अवॉर्ड 2023 में अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार दिया गया था। इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्ट्रेस मोनी रॉय को मिला। इस अवॉर्ड की पूरी जानकारी फोटो के साथ नीचे दी गई है।
Here are the highlights of the glitz, glamour, and golden moments of your favourite celebrities lifting the IIFA trophy for their exceptional achievements in Bollywood.
— IIFA (@IIFA) May 27, 2023
Read more: https://t.co/Aj81Wnua0L pic.twitter.com/YHkyZfx3cc
IIFA Awards 2023 For Best Actor
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट एक्टर' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'विक्रम वेधा' फिल्म के लिए 'ऋतिक रोशन' को दिया गया है। विक्रम वेधा फिल्म में ऋतिक ने वेधा(बेताल) की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Actor: Hrithik Roshan |
IIFA Awards 2023 For Best Actress
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'गंगुबाई काठियावाड़ी' फिल्म के लिए 'आलिया भट्ट' को दिया गया है। हालांकि वह इस अवॉर्ड शो के लिए वहां मौजूद नहीं थी। उनके नानाजी 'नरेंद्र राजदान' के अस्वस्थ होने के कारण वह इस मौके पर यह पुरस्कार नहीं ले पाई। उनकी ओर से निर्माता 'जयंतीलाल गडा' ने उनका यह पुरस्कार लिया।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Actress : Alia Bhatt |
IIFA Awards 2023 For Best Movie
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट मूवी' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'दृश्यम 2' फिल्म को दिया गया है। 'दृश्यम 2' फिल्म को 'अभिषेक पाठक' ने डायरेक्ट किया है जिसमें 'अजय देवगन' मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी मुख्य भूमिका में थी।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Movie: Drishyam 2 |
IIFA Awards 2023 For Best Director
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट डायरेक्टर' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'रॉकेट्री' फिल्म के लिए 'आर. माधवन' को दिया गया है। रॉकेट्री फिल्म एयरोस्पेस इंजीनियर 'नोंबी नारायण' के जीवनी पर आधारित थी। यह फिल्म इसरो में काम करते हुए नंबी नारायण के संघर्षों को दिखाती है।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Director: R. Madhavan |
IIFA Awards 2023 For Debut - Male
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'डेब्यू मेल' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'गंगुबाई काठियावाड़ी' फिल्म के लिए 'शांतनु माहेश्वरी' और 'काला' फिल्म के लिए 'बाबिल खान' को दिया गया है। गंगुबाई काठियावाड़ी में शांतनु माहेश्वरी ने 'अफसान' का रोल प्ले किया था जबकि काला फिल्म में बाबिल खान ने 'जगन बटवाल' की भूमिका निभाई थी। आपको बता दें बाबिल खान स्वर्गीय 'इरफान खान' के पुत्र हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Debut - Male: Shantanu Maheshwari |
![]() |
IIFA Awards 2023 For Debut - Male: Babil Khan |
IIFA Awards 2023 For Debut - Female
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'डेब्यू फीमेल' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'धोखा: राउंड डी कॉर्नर' फिल्म के लिए 'खुशाली कुमार' को दिया गया है। इस फिल्म में खुशाली ने 'सांची सिन्हा' की मुख्य भूमिका निभाई थी। आपको बता दें कि खुशाली कुमार, गुलशन कुमार की बेटी हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Debut - Female: Khushali Kumar |
IIFA Awards 2023 For Best Supporting Actor
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट सपोर्टिग एक्टर' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'जुग-जुग जियो' फिल्म के लिए 'अनिल कपूर' को दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने 'भीम सैनी' की भूमिका निभाई थी।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Supporting Actor: Anil Kapoor |
IIFA Awards 2023 For Best Supporting Actress
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के लिए 'मौनी रॉय' को दिया गया है। इस फिल्म में मौनी रॉय ने 'जुनून' की भूमिका निभाई है।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Supporting Actress: Mouni Roy |
IIFA Awards 2023 For Best Music Director
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म के लिए 'प्रीतम चक्रवर्ती' को दिया गया है। इस फिल्म में प्रीतम ने कई गाने डायरेक्ट किए हैं जिनमें सबसे लोकप्रिय 'केसरिया' गाना है जिसे 'अरिजित सिंह' ने गया है।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Music Director: Pritam Chakraborty |
IIFA Awards 2023 For Playback - Male
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट प्लेबैक मेल' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'केसरिया' गाने के लिए 'अरिजित सिंह' को दिया गया है। यह गाना 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का है जिसे 'प्रीतम चक्रवर्ती' ने डायरेक्ट किया है और इस गाने को आवाज 'अरिजित सिंह' ने दी है।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Playback - Male: Arijit Singh |
IIFA Awards 2023 For Best Female Playback
आइफा अवॉर्ड 2023 में बेस्ट प्लेबैक फीमेल का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'रसिया' गाने के लिए श्रेया घोषाल को दिया गया है। यह गाना 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का है जिसे 'प्रीतम चक्रवर्ती' ने डायरेक्ट किया है और इस गाने को आवाज 'श्रेया घोषाल' ने दी है।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Female Playback: Shreya Ghoshal |
IIFA Awards 2023 For Best Story
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट स्टोरी' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'डार्लिंग्स' फिल्म के लिए 'जसमीत के. रिन' और 'परवेज शैख' को दिया गया है। 'डार्लिंग्स' फिल्म में 'आलिया भट्ट' मुख्य भूमिका में हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Story: Jasmeet K. Reen & Parveez Sheikh |
IIFA Awards 2023 For Best Lyricist
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'बेस्ट लिरिसिस्ट' का महत्वपूर्ण पुरस्कार 'केसरिया' गाने के लिए 'अमिताभ भट्टाचार्य' को दिया गया है। यह गाना 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म का है जिसे 'प्रीतम चक्रवर्ती' ने डायरेक्ट किया है। इस गाने के लेख 'अमिताभ भट्टाचार्य' ने लिखे हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Best Lyricist: Amitabh Bhattacharya |
IIFA Awards 2023 For Indian Cinema Achievement
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'इंडियन सिनेमा अचीवमेंट अवॉर्ड' फिल्मनिर्माता 'कमल हासन' को दिया गया है। उन्हें हिंदी सिनेमा में अपने योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Indian Cinema Achievement: Kamal Haasan |
IIFA Awards 2023 For Outstanding Achievement in Regional Cinema
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा' का महत्वपूर्ण पुरस्कार मराठी फिल्म 'वेद' के लिए 'रितेश देशमुख' और 'जेनेलिया डिसूजा' को दिया गया है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमें रितेश और जेनेलिया मुख्य भूमिका में हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Outstanding Achievement in Regional Cinema: Riteish Deshmukh & Genelia |
IIFA Awards 2023 For Outstanding Achievement in Fashion in Cinema
आइफा अवॉर्ड 2023 में 'आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन फैशन इन सिनेमा' का पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत में फैशन के लिए 'मनीष मल्होत्रा' को दिया गया है। मनीष मल्होत्रा फैशन डिजाइनर और कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट हैं।
![]() |
IIFA Awards 2023 For Outstanding Achievement in Fashion in Cinema: Manish Malhotra |
यह भी पढ़े :