![]() |
Bigg Boss Winner List | Bigg Boss Winner List With Photo |
'बिग बॉस' एक भारतीय रियलिटी टीवी शो है जो पिछले कई सालों से एक हिट शो बना हुआ है। इसका लेटेस्ट सीजन अभी खत्म हुआ है जिसके विनर 'मुनावर फारुकी' रहे हैं। इससे पहले बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 आया था जिसके विनर 'एल्विश यादव' थे। उन्होंने 17 साल में पहली बार वाइल्ड कार्ड के तौर पर इस शो को जीतकर एक इतिहास बना दिया। यह शो साल 2006 में शुरू हुआ था जिसके पहले विजेता 'राहुल रॉय' थे। आइए जानते हैं 'बिग बॉस' के अब तक हो चुके सीजंस के Bigg Boss Winner List के बारे में।
Bigg Boss Winner List
यहां नीचे बिग बॉस के अब तक के सभी सीजन के विनरों की लिस्ट दी गई है जिसके साथ में उनके विनिंग प्राइज की जानकारी भी दी गई है। जिसे देखकर आप भी बिग बॉस के अभी तक के विनरो के बारे में जान सकते हैं।
Season | Year's | Winner | Prize Money |
01 | 2006 | Rahul Roy | 1 Crore |
02 | 2008 | Ashutosh Kaushik | 1 Crore |
03 | 2009 | Vindu Dara Singh |
1 Crore |
04 | 2010 | Shweta Tiwari | 1 Crore |
05 | 2011 | Juhi Parmar | 1 Crore |
06 | 2012 | Urvashi Dholakia |
50 Lakh |
07 | 2013 | Gauhar Khan | 50 Lakh |
08 | 2015 | Gautam Gulati | 50 Lakh |
09 | 2016 | Prince Narula | 50 Lakh |
10 | 2017 | Manveer Gurjar |
50 Lakh |
11 | 2018 | Shilpa Shinde | 50 Lakh |
12 | 2018 | Dipika Kakar | 30 Lakh |
13 | 2019 | Siddarth Shukla |
50 Lakh |
14 | 2020 | Rubina Dilaik | 36 Lakh |
15 | 2021 | Tejasswi Prakash |
40 Lakh |
Bigg Boss OTT S1 | 2021 | Divya Agarwal | 25 Lakh |
16 | 2022 | MC Stan | 31 Lakh |
Bigg Boss OTT S2 | 2023 | Elvish Yadav | 25 Lakh |
17 | 2024 | Munawar Faruqui | 50 Lakh |
Bigg Boss OTT S3 | 2024 | Sana Makbul | 25 Lakh |
Bigg Boss Winner List With Photo
नीचे 'बिग बॉस' के सभी सीजनों के विनरों की लिस्ट फोटो के साथ दी गई है। 'बिग बॉस' के सभी विनरों को करीब से जानने के लिए कृपया नीचे दी गई लिस्ट को चेक करें।
Bigg Boss Season 17 Winner - Munawar Faruqui
हाल ही में बिग बॉस सीजन 17 के लिए विनर की घोषणा की गई है। इस सीजन के विनर मुनावर फारुकी रहे जिन्हें 50 लाख रुपए की धनराशि के साथ एक क्रिएटा कार भी दी गई है।
Bigg Boss OTT Season 2 Winner - Elvish Yadav
'एल्विश यादव', Bigg Boss OTT Season 2 के विनर थे। एल्विश एक यूट्यूबर हैं जिन्होंने यह सीजन जीता था। उन्होंने इस सीजन में 25 लाख रुपए की इनाम राशी और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शो में आए थे उन्होंने यह शो जितने पर इतिहास भी रचा है क्योंकि पिछले 17 सालों से कोई भी वाइल्ड कार्ड वाला कंटेस्टेंट नहीं जीता था। यह सीजन वर्ष 2023 में आयोजित किया गया था।
![]() |
Bigg Boss OTT Season 2 Winner - Elvish Yadav |
Bigg Boss Season 16 Winner - MC Stan
'एमसी स्टेन' एक भारतीय रैपर हैं जिन्होंने बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी अपने नाम किया था। उन्होंने इस सीजन में 31 लाख रुपए की धनराशि जीती थी। यह सीजन वर्ष 2022 में आयोजित किया गया था।
Bigg Boss OTT Season 1 Winner - Divya Agarwal
'दिव्या अग्रवाल' एक भारतीय चर्चित टीवी एक्ट्रेस हैं। जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 को जीता था। उन्होंने साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में 25 लाख रुपए की धनराशि जीती थी। यह बिग बॉस ओटीटी की पहली विनर हैं।
Bigg Boss Season 15 Winner - Tejasswi Prakash
'तेजस्वी प्रकाश' एक भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'स्वरागिनी' में रागिनी माहेश्वरी की भूमिका निभाई थी। इन्होंने साल 2021 में बिग बॉस सीजन 15 को जीता था। इस सीजन में उन्होंने 40 लाख रुपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 14 Winner - Rubina Dilaik
'रुबीना दिलायक' एक भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'छोटी बहु' में राधिका शास्त्री की मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्होंने 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में सौम्य सिंह की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस सीजन 14 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। उन्होंने वर्ष 2020 में आयोजित बिग बॉस सीजन 14 में 36 लाख की धनराशि जीती थी।
यह भी पढ़े:
Bigg Boss Season 13 Winner - Siddarth Shukla
'सिद्धार्थ शुक्ला' एक टीवी एक्टर थे जिन्होंने बिग बॉस सीजन 13 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। उन्होंने वर्ष 2019 में आयोजित बिग बॉस सीजन 13 में 50 लाख की धनराशि जीती थी। सिद्धार्थ ने टीवी शो के अलावा फिल्मों में भी काम किया है उन्होंने 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में अंगद बेदी का रोल निभाया था। उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' को भी जीता है।
Bigg Boss Season 12 Winner - Dipika Kakar
'दीपिका कक्कर' एक भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' में सिमर की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 2018 में बिग बॉस सीजन 12 को जीता था। इस सीजन में उन्होंने 30 लाख रुपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 11 Winner - Shilpa Shinde
'शिल्पा शिंदे' भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं!' में अंगूरी मोहनलाल तिवारी उर्फ अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। उन्होंने साल 2018 में बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम किया था। इस सीजन में उन्होंने 50 लाख रुपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 10 Winner - Manveer Gurjar
'मानवीर गुर्जर' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' फिल्म में काम किया है। बिग बॉस सीजन 10 के विजेता बनने के बाद से वह सुर्खियों में आए थे। जिसके बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी में भी देखा गया था। मानवीर ने 2017 में बिग बॉस सीजन 10 में 50 लाख रुपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 9 Winner - Prince Narula
'प्रिंस नरूला', 'एमटीवी रोडीज 12' के विनर थे जिसके बाद वह 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के विनर बने थे। उन्होंने साल 2015 में बिग बॉस सीजन 9 की ट्रॉफी अपने नाम किया था। उसके बाद वह नच बलिए 9 में नजर आए थे। प्रिंस नरूला ने बिग बॉस सीजन 9 में 50 लाख रूपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 8 Winner - Gautam Gulati
'गौतम गुलाटी' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में विक्रम राठी की भूमिका निभाई थी। गौतम ने स्टार प्लस के धारावाहिक 'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' में भी काम किया है। गौतम ने वर्ष 2015 में बिग बॉस सीजन 8 की ट्रॉफी अपने नाम किया था। जिसमें उन्हें विजेता के तौर पर 50 लाख रूपए की धनराशि भी मिली थी।
Bigg Boss Season 7 Winner - Gauhar Khan
'गौहर खान' एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'रॉकेट सिंह' और 'इशकजादे' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने टीवी धारावाहिक 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में भी काम किया है। गौहर ने साल 2013 में बिग बॉस सीजन 7 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था जिसमें उन्होंने 50 लाख रुपए की धनराशि भी जीती थी।
Bigg Boss Season 6 Winner - Urvashi Dholakia
'उर्वशी ढोलकिया' भारतीय टेलीविजन धारावाहिक अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में कुमोलिका बसु की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कलर्स के शो 'चंद्रकांता' में रानी इंद्रावती की भूमिका निभाई थी। उर्वशी ने बिग बॉस सीजन 6 की ट्रॉफी वर्ष 2012 में अपने नाम की थी। उन्होंने इस सीजन में 50 रूपए की धनराशि जीती थी।
Bigg Boss Season 5 Winner - Juhi Parmar
'जूही परमार' एक भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं जिन्होंने टीवी धारावाहिक 'कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन' में कुमकुम की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने नच बलिए 3 में भी भाग लिया था। उन्होंने साल 2011 में बिग बॉस सीजन 5 को जीता था। जिसमें उनको विजेता के तौर पर 1 करोड़ रुपए की धनराशि भी मिली थी।
Bigg Boss Season 4 Winner - Shweta Tiwari
'श्वेता तिवारी' एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा के किरदार से की थी। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिको में काम किया है। श्वेता ने बिग बॉस सीजन 4 वर्ष 2010 में जीता था जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की धनराशि भी मिली थी।
Bigg Boss Season 3 Winner - Vindu Dara Singh
'विंदू दारा सिंह' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है। विंदू ने टीवी धारावाहिक 'जय वीर हनुमान' में 'हनुमान' की भूमिका निभाई थी। विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस सीजन 3 साल 2009 में जीता था। इस सीजन में उन्होंने 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी भी जीती थी।
Bigg Boss Season 2 Winner - Ashutosh Kaushik
'आशुतोष कौशिक' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने एमटीवी रोडीज 5 जीता था जिसके बाद उन्होंने साल 2008 में बिग बॉस सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम किया था। उन्हें इस सीजन में इनाम के रूप में 1 करोड़ रुपए की धनराशि भी मिली थी।
Bigg Boss Season 1 Winner - Rahul Roy
'राहुल रॉय' एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने आशिक फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। उन्होंने साल 2006 में बिग बॉस सीजन 1 को जीता था जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की धनराशि भी मिली थी। यह बिग बॉस के पहले विजेता भी हैं।