Aankh Micholi Review In Hindi: निर्देशक उमेश शुक्‍ला की फिल्म आंख मिचौली रिश्तों की अहमियत को समझती है।

इस फिल्म में निर्देशक उमेश शुक्‍ला ने एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाया है जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। हालांकि इस झूठ को लेकर वह हमेशा ही डरे रहते हैं।

Aankh Micholi Review In Hindi


Aankh Micholi Review In Hindi: बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक उमेश शुक्‍ला जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी बेहतरीन फिल्मों से सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। उन्होंने 'ऑल इज वेल', 'ओह माई गॉड' और '102* नाट आउट' जैसी फिल्में बनाई है इस बार वह एक और फिल्म आंख मिचौली लेके हाजिर हो गए हैं। उनकी फिल्में हमेशा लोगों के लिए एक संदेश देने का काम करती हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे परिवार की कहानी को दर्शाया है जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। हालांकि इस झूठ को लेकर वह हमेशा ही डरे रहते हैं। क्योंकि उन्हें भी पता होता है कि सच्चाई कभी-न-कभी सामने आ ही जाती है।


Aankh Micholi Story In Hindi

आंख मिचौली एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पंजाब के होशियारपुर के सिंह परिवार की कहानी को बताया गया है। परिवार के सबसे बड़े सदस्य नवजोत सिंह जिन्हें भूलने की बीमारी है। उन्हें कुछ समय के लिए ही चीज याद रहती हैं। नवजोत सिंह के बड़े बेटे हैं युवराज सिंह जिन्हें सुनाई नहीं देता। छोटा बेटा हरभजन सिंह को हकलाने की बीमारी है। वहीं बेटी पारो को नाइट ब्लाइंडनेस (रात में ना दिखाई देना) की बीमारी है। नवजोत सिंह अपनी जवान बेटी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं। लेकिन अपनी बेटी की बीमारी के बारे में वह लड़के वालों से छुपाकर रखना चाहते हैं। क्योंकि ऐसे में लड़के वाले रिश्ता तोड़ सकते हैं। पारो एक सच्ची लड़की है और वह झूठ बोल कर शादी नहीं करना चाहती है। इसलिए वह पिताजी से शर्त रखती है कि शादी की बात पक्की हो जाने के कुछ दिनों बाद वह लड़के वालों को सब कुछ सच बता देंगे। कुछ समय बाद पारो के लिए एक एनआरआई लड़का रोहित पटेल का रिश्ता आता है। रोहित अपनी फैमली के साथ स्विट्जरलैंड में रहता है। वह लड़की देखने के लिए अपने मामा और मामी के साथ स्विट्जरलैंड से पंजाब आता है। 

एयरपोर्ट से पहुंचते ही वह होशियारपुर के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। लेकिन ट्रेन 5 घंटे लेट हो जाती है जिसके कारण वह रात को पारो के घर पहुंचने वाले होते हैं। यह सुनते ही परिवार वाले पारो की बीमारी(नाइट ब्लाइंडनेस) छुपाने के लिए चिंतित हो जाते हैं बीमारी छुपाने के लिए वह पारो को उनके सामने एक्टिंग करने की कुछ ट्रेनिंग देते हैं। किसी तरह से पारो लड़के वालों के सामने एक्टिंग करने में कामयाब हो जाती है और किसी को भी उस पर सक नहीं होता। पारो और रोहित पटेल की शादी एक हफ्ते के बाद तय हो जाती है। शादी तय होने के बाद पारो के परिवार वाले लड़के वालों को बिदा कर देते हैं। लेकिन कुछ समय बाद लड़के वाले फिर से वापस आ जाते हैं। क्योंकि वह जिस ट्रेन से जाने वाले होते हैं वह कैंसल हो जाती है। रोहित के पिता नवजोत सिंह से कहते हैं कि हम आस पास किसी होटल में ठहर जायेंगे आप परेशान न हों तभी पारो की भाभी कहती है कि इतनी बड़ी हवेली है आप कहीं नहीं जाएंगे यहीं हमारे साथ रहेंगे। हवेली में रहते हुए कई राज खुल जाते हैं।


Aankh Micholi Review In Hindi

निर्देशक उमेश शुक्ला और फिल्म के लेखक जीतेन्द्र परमार ने फिल्म की कहानी को इस तरह से दर्शकों के सामने पेश किया है कि फिल्म कहीं भी बोर नहीं करती है। नवजोत सिंह और उनके परिवार वाले और रोहित और उसका परिवार जैसे झूठ को छुपाने की कोशिश करते हैं वह देखकर लगता है कि शायद अभी पता चल जायेगा लेकिन कहानी सस्पेंस को बनाए रखती है। फिल्म में हमे देखने को मिलता है की रोहित को पारो पहले भी स्विट्जरलैंड में देख चुकी है। वह तब से ही रोहित को चाहती है और उसके घर आने पर दर्शकों के बीच यही उत्सुकता बनी रहती है की किसके झूठ की पोल पहले खुलने वाली है। 

फिल्म में नवजोत सिंह का किरदार परेश रावल ने निभाया है उनका अभियान इतना अच्छा है कि वह नवजोत सिंह के किरदार में एकदम फिट हो गए हैं। वहीं नवजोत सिंह के बड़े बेटे युवराज सिंह की भूमिका शरमन जोशी ने निभाई है। उनके छोटे बेटे हरभजन सिंह की भूमिका अभिषेक बनर्जी ने निभाई है। जबकि उनकी बेटी पारो सिंह की भूमिका मृणाल ठाकुर ने निभाई है। पारो की भाभी की भूमिका दिव्या दत्ता और रोहित के मामा मामी की भूमिका में दर्शन जरीवाला और ग्रुशा कपूर ने भी अच्छा अभिनय का प्रदर्शन किया है। समीर आर्य की सिनेमैटोग्राफी उतनी स्ट्रॉन्ग नजर नहीं आती। फिल्म में म्यूजिक सचिन - जिगर का है फिल्म में चार गाने है पर टाइटल सॉन्ग 'आंख मिचोली' जिसे मीका सिंह ने गया है के अलावा कोई प्रभावित नही करता।

Aankh Micholi Trailer

Post a Comment

Previous Post Next Post