सुमोना चक्रवर्ती हाल ही में दुर्गा पंडाल पर पहुंची और उन्होंने वहां धुनुची डांस किया उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
![]() |
सुमोना चक्रवर्ती ने नवरात्रि के अवसर पर किया धुनुची डांस |
Sumona Chakravarti News: दुर्गा पूजा हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण और धार्मिक उत्सव है, जिसमें 'मां दुर्गा देवी' की पूजा और उनके शक्तिस्वरूप का आदर और सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर भगवानी का आगमन और उनकी विजय की कथा का आयोजन किया जाता है। बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम जैसे उत्तर पूर्वी राज्यों में यह उत्सव विशेष आनंद और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इन दिनों बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी भी इस उत्सव को बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में काम कर चुकीं 'सुमोना चक्रवर्ती' की दुर्गा पूजा के अवसर पर किए गए 'धुनुची डांस' की वीडियो वायरल हो रही है।
यह भी पढ़े:
सुमोना चक्रवर्ती ने किया धुनुची डांस
सुमोना चक्रवर्ती ने 'द कपिल शर्मा शो' में 'भूरी' का रोल किया था जो शो में कपिल शर्मा की वाइफ हैं। सुमोना दुर्गा पंडाल में पहुंची और उन्होंने वहां 'धुनुची डांस' किया उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बहुत सुंदर लग रही थी। उन्होंने मुंह में धुनुची(धूल होल्डर) लेकर खूब डांस किया लोगों को उनका डांस बहुत पसंद आ रहा था। धुनुची डांस 'मां दुर्गा' को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है और इसे खास तौर पर नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। बंगाल में लोग दुर्गा माता की पूजा धूम-धाम से करते हैं। मुंबई के पूजा पंडाल में सुमोना के अलावा भी कई लोकप्रिय एक्ट्रेस आई थी। वहां 'रानी मुखर्जी', 'दृश्यम' की एक्ट्रेस 'इशिता दत्ता' और 'गिन्नी चतरथ'(कपिल शर्मा की वाइफ) पहुंची थी।
![]() |
सुमोना ने किया धुनुची डांस |
सुमोना चक्रवर्ती ने धुनुची डांस के बाद मां दुर्गा के पंडाल में माथा टेका और मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने वहां पूजा पूरी होने के बाद वहां पहुंचे सभी बड़े-बड़े कलाकारों से बातचीत की। इससे पहले भी कई कलाकार मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने वहां आते रहते हैं। कुछ दिन पहले 'सुष्मिता सेन' का धुनुची डांस का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अपनी बेटी 'रेने' के साथ धुनुची डांस करती हुई नजर आई थीं और सुष्मिता ने 'पिंक साड़ी' पहनी थी।
सुमोना चक्रवर्ती करियर
सुमोना चक्रवर्ती एक टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक है उनका जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में 24 जून 1988 को हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 'आमिर खान' की फिल्म 'मन' से की थी। उन्होंने कई टीवी धारावाहिक और फिल्मों में काम किया है वह टीवी धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'कसम से', 'जमाई राजा', 'द कपिल शर्मा शो', 'देव', 'सावधान इंडिया', 'एक थी नायक' और 'खोटे सिक्के' जैसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिक में काम किया है। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है वह 'सलमान खान' की 'किक', 'रणवीर कपूर' की 'बर्फी', 'आयुष्मान खुराना' की 'ड्रीम गर्ल' और 'आमिर खान' की 'मन' फिल्म में नजर आ चुकीं हैं। वह कपिल शर्मा के शो पर उनकी पत्नी 'भूरी' का रोल निभाती हैं। कपिल शर्मा अक्सर उनके होंठो पर काफी मजाक करते हैं क्योंकि सुमोना के होंठ काफी बड़े हैं। हालांकि वह असल में काफी सुंदर दिखती हैं। उन्हें हाल ही में दुर्गा पंडाल के में धुनुची डांस करते हुए स्पॉट किया गया है।