प्रीति जिंटा ने मुंबई में 1,474 वर्ग फुट पर फैला 8.2 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है।
![]() |
Preity Zinta News: प्रीति जिंटा ने मुंबई के बांद्रा में नरगिस दत्त रोड पर खरीदा 8.2 करोड़ का अपार्टमेंट |
Preity Zinta News: प्रीति जिंटा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं वह 90 के दशक की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से सभी दर्शकों को मनमोहित किया है और वह बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम कर चुकीं हैं। प्रीति ने 2016 के बाद जीन गुडइनफ से शादी की थी जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। शादी के बाद वह सिर्फ आईपीएल के दौरान ही भारत में नजर आती थी। लेकिन अब उन्होंने अपना एक आलीशान घर मुंबई में खरीदा है।
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ ने लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से की थी शादी
प्रीति जिंटा ने साल 2016 में जीन गुडइनफ से लंदन के लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से विवाह किया था। जिसके बाद से ही वह अपने पति के साथ ही रहती थीं हालांकि भारत में भी उनके कई अपार्टमेंट हैं लेकिन उन्होंने अब जो घर खरीदा है 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनका घर एक आलीशान महल की तरह है। शादी से पहले प्रीति मुंबई में रहती थीं और उनकी ख्वाइस थी की वह मुंबई के बांद्रा में नरगिस दत्त रोड पर उसी जगह अपना एक घर खरीदे।
![]() |
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ |
![]() |
प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ |
प्रीति जिंटा ने क्यों खरीदा मुंबई में घर?
प्रीति जिंटा ने मुंबई में जहां अपना स्ट्रगल का समय बिताया था प्रीति को वह जगह बहुत पसंद थी और शादी करने के पहले तक वह वहीं रहती थी। लेकिन जीन से लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से विवाह करने के बाद प्रीति ने वह जगह छोड़ दी थी। अब वह अपने परिवार के साथ ही ज्यादा समय बिताती हैं। वह अपने जुड़वा बच्चों के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद भी जब वह मुंबई में आती थी तो एक बार वहां जरूर जाती थी। इसीलिए उन्होंने उसी जगह पर 8.2 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदा है। जो लगभग 1,474 वर्ग फुट पर फैली हुई है।
![]() |
प्रीति जिंटा अपने बच्चों के साथ |
प्रीति जिंटा करेंगी बॉलीवुड में वापसी
प्रीति जिंटा अपने घर के साथ साथ अब बॉलीवुड में भी वापसी करने जा रही है वह सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' से दोबारा बॉलीवुड में छाप छोड़ने को तैयार हैं। इस फिल्म में वह गांव की देशी महिला 'सपना दुबे' का किरदार निभाएंगी जो उनके लिए बिल्कुल नया किरदार है।
प्रीति जिंटा की फिल्में
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह 1998 में सुपरहिट फिल्म सोल्जर में नजर आई थीं। जिसके बाद उन्होंने दिल से, मिशन कश्मीर, दिल चाहता है, चोरी चोरी चुपके चुपके, कल हो न हो, कोई मिल गया, वीर जारा, दिल ने जिसे अपना कहा, लक्ष्य, सलाम नमस्ते, खुलम खुल्ला प्यार करें, जानेमन, कभी अलविदा ना कहना, क्रिस, झूम बराबर झूम, द लास्ट लियर, हीरोज, विदेश, में और मिसेज खन्ना, जय रामजी, हेलो इंडिया, हर पल, इश्क इन पेरिस, हैप्पी एंडिंग और वेलकम टू न्यू यॉर्क जैसी फिल्मों में काम था। वह बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार है। हालांकि जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद वह बहुत कम फिल्मों में नजर आईं थीं। पर अब वह मुंबई में अपना घर खरीद चुकीं हैं और जल्द ही वह बॉलीवुड में भी कमबैक करेंगी। प्रीति ने आईपीएल में पंजाब की टीम को भी खरीदा है और इसीलिए वह हर वर्ष आईपीएल के दौरान भारत में नजर आती हैं।